News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Budget Friendly International Trip: अगर आप कम बजट में विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं तो 2025 आपके लिए बेहतरीन मौका है। भारतीय यात्रियों के लिए कई ऐसे खूबसूरत देश हैं जहां कम खर्च में शानदार ट्रिप का मजा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 7 बजट-फ्रेंडली इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस के बारे में।
यहां आपको हनोई और हो ची मिन्ह सिटी जैसी जगहों पर शानदार स्ट्रीट फूड मिलेगा। हा लॉन्ग बे और निन बिन्ह की सुंदरता आपको मोहित कर देगी। भारतीय रुपये की तुलना में वियतनाम डोंग सस्ता होने की वजह से बजट में यात्रा करना आसान है। अगर आप एक हफ्ते की ट्रिप करना चाहतें हैं तो लगभग 30,000 में फ्लाइट और पर नाईट होटल, 4300 में वीजा, 20,000 में खाना पिना, 700 में फोन की सीम, 41,000 में एंट्री टिकेट्स लगभग आप 1,00,000 में यहां का मजा ले सकते हैं। यहां कैब का किराया लगभग 7,000, बाईक का लगभग 1700, बस का लगभग 11,000 रूपये है।
— Amazing Nature (@AmazingPicsHQ) February 11, 2025
आप बैंकॉक में शॉपिंग और स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। फुकेट और पटाया के खूबसूरत समुद्र तटों पर रिलैक्स करें। यहां भारतीय यात्रियों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी है। बैंकॉक की फ्लाइट और पर नाईट होटल का किराया लगभग 48,000 है। फुकेट की फ्लाइट और पर नाईट होटल का किराया लगभग 64,000 है। पटाया की फ्लाइट और पर नाईट होटल का किराया लगभग 48,000 है।
आप कोलंबो, कांडि और गॉल में ऐतिहासिक जगहों की सैर कर सकते हैं। एला और नुवारा एलिया में खूबसूरत हरी-भरी पहाड़ियां और चाय के बागान देख सकते हैं। भारतीय यात्रियों के लिए वीजा प्रोसेस आसान और सस्ता है। कोलंबो और कांडि की फ्लाइट और पर नाईट होटल का किराया लगभग 48,000 है। दोनों जगहों का एक जैसा ही है। गॉल की फ्लाइट और पर नाईट होटल का किराया लगभग 49,000 है।
यहां भारतीय यात्रियों के लिए बिना पासपोर्ट यात्रा करने का विकल्प है। आप पोखरा और काठमांडू में अद्भुत पहाड़ों और बौद्ध मठों का आनंद ले सकते हैं। एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक और दुसरी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है। काठमांडू की फ्लाइट और पर नाईट होटल का किराया लगभग 41,000 है।
बाली के खूबसूरत समुद्र तट और ऊबुद के हरियाले जंगल आपको मोहित कर देंगे। इंडोनेशियाई मुद्रा भारतीय रुपये की तुलना में सस्ती है जिससे खर्च कम होगा। यहां आपको भारतीय खाने के अच्छे विकल्प भी मिल जाएंगे। आप लगभग 53,000 में बाली का मजा ले सकते हैं।
यहां आप दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक स्मारक अंकोर वाट का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। नोम पेन्ह और सिएम रीप में कंबोडियन संस्कृति का आनंद लें। यात्रियों के लिए यहां ठहरने और खाने का खर्च बहुत कम है। आपकी नोम पेन्ह की फ्लाइट लगभग 71,000 में हो जाएगी।
आप कुआलालंपुर में पेट्रोनास ट्विन टावर और चमकती नाइटलाइफ का मजा ले सकते हैं। लंगकावी और कैमरून हाइलैंड्स जैसी जगहों की यात्रा करें। भारतीय यात्रियों के लिए वीजा प्रोसेस आसान और किफायती है। आपकी लंगकावी की फ्लाइट लगभग 2,00,000 में हो जाएगी।
तो फिर 2025 में कहां घूमने का प्लान बना रहे हैं? एक डेस्टिनेशन चुनें और तैयार हो जाएं अपनी अगली बजट-फ्रेंडली इंटरनेशनल ट्रिप के लिए।
यह भी पढ़ें: 500 रुपये में हरिद्वार यात्रा, संभव या असंभव ?
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रैवल एंड टूरिज्म, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।