Cheapest summer vacation destination of india: गर्मियों में बच्चों के साथ वेकेशन प्लान कर रहे हैं तो बेंगलूरु आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस शहर के आस-पास ऐसे कई जगहें हैं, जिसे आप सस्ते में एक्सप्लोर कर सकते हैं। जानिए बेंगलुरू के बेस्ट प्लेसेस के बारे में, जहां आप महज 10 से 12 हजार में घूम सकते हैं।
ऊटी
ऊटी साउथ के खूबसूरत हिल स्टेशन्स में से एक है, जो बेंगलुरु के नजदीक है। ये के खूबसूरत नीले पहाड़ों के बीच ड्राइव करने का अपना ही मजा है। ऊटी में आप एमराल्ड झील और रोज गार्डन जैसी कई जगहों पर घूम सतकते हैं। बेंगलुरु से ऊटी के लिए एसी बस का किराया 1100 से 1200 रुपए है। इसके अलावा आपको हॉटल के लिए 2 से 3 हजार का हॉटल का खर्च आ सकता है। वही खाने और कैब से शहर घूमने में भी आपको 3 से 4 हजार का खर्च हो सकता है।
मैसूर
कर्नाटक की सबसे फेमस जगहों में से एक मैसूर बेंगलूरु से महज 139 किमी दूर है। यहां की अद्भुत विरासत, कठिन वास्तुकला, फेमस सिल्क साड़ियां और योग रिट्रीट इस जगह को घूमने के लिए और भी बेहतरीन बनाता है। अगर हिस्टोरिकल चीजों में इंटरेस्ट है तो ये जगह बेस्ट है। बेंगलुरु से मैसूर के लिए एसी बस का किराया 500 से 700 रुपए है। इसके अलावा आपको हॉटल के लिए 2 से 3 हजार का हॉटल का खर्च आ सकता है। वही खाने और कैब से शहर घूमने में भी आपको 3 से 4 हजार रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।
वायनाड
केरल में स्थित वायनाड को ‘भगवान का देश’ कहा जाता है। यहां पर खूबसूरत पहाड़, धान के खेत, हरियाली, चाय और मसाले के बागान और झीलें हैं। अगर एक हफ्ते की छुट्टी पर हैं तो बेंगलूरु के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। बैंगलुरु से वायनाड के लिए एसी बस का किराया 700 से 800 रुपए है। इसके अलावा आपको हॉटल के लिए 3 से 4 हजार का हॉटल का खर्च आ सकता है। वही खाने और कैब से शहर घूमने में भी आपको 2 से 3 हजार रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
7 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
9 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
12 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
13 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
15 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
23 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
25 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
26 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
26 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines