Ayodhya Ram Mandir-Banaras Free Travel: भारत अपनी संस्कृति और मान्यताओं के लिए काफी जाना जाता है। चाहे बनारस का गंगा घाट हो या अयोध्या में बना भव्य राम मंदिर। हर भारतीय एक-न-एक बार तो यहां जाकर भगवान की भक्ति में लीन होना चाहता है।
ऐसे में, आप अयोध्या और बनारस के अलावा कई जाने-माने मंदिरों के दर्शन फ्री में कर सकते हैं। इस टूर में एक या दो नहीं बल्कि 12 धार्मिक स्थलों के दर्शन फ्री में करवाए जाएंगे। जानिए कब से और कैसे करें दर्शन? दरअसल, जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़ द्वारा एक टूर पैकेज अरेंज किया जा रहा है।
कब से शुरू हो रहा टूर पैकेज?
टूर पैकेज की शुरुआत 13 अक्टूबर से होने जा रही है और यह 24 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। टूर का फायदा उठाने के लिए आपको उदयपुर जाना होगा। यात्रा उदयपुर में ट्रेन से शुरू होगी और वहां से जाने-माने मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे। यात्रा एकदम फ्री है। ट्रेन के कुल 18 कोच यात्रियों के लिए बुक रहेंगे। यात्रा हस्तिनापुर, अयोध्या, बनारस, पावापुरी, लघुवाड, गुणिया जी, राज गिरी जी, वीरायतन जी, कुंडलपुर, पार्श्वनाथ से होकर गुजरते हुए सम्मेद शिखर तक जाएगी। इस टूर पैकेज की जानकारी खुद जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़ रीजन के अध्यक्ष अनिल नाहर ने दी।
ये भी पढ़ें- होली मनाने वृंदावन आएं तो इस मंदिर में भी जाएं, मिलेगा श्रीकृष्ण का ‘प्रेम’, गोपियों की लीला
कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन?
टूर पैकेज के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के इच्छुक लोगों को उदयपुर जाना होगा। वहां, अशोक नगर स्थित ऑफिस में रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। यह ऑफिस रोज शाम 5 से 8 बजे तक रजिस्ट्रेशन के लिए खुला रहेगा। रजिस्टर करने के लिए 100 रुपये की फीस देनी होगी।
टूर पैकेज का लाभ उठाने के लिए फॉर्म भरना होगा। रीजन के चेयरमैन इलेक्ट अरुण मांडोत ने जानकारी दी कि इस यात्रा में 108 विधवा महिलाएं, दिव्यांगजन और आर्थिक रूप से अक्षम लोगों को फ्री में और रियायती दर पर यात्रा करवाई जाएगी।
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
12 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
13 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
28 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
30 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
33 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
35 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
36 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
44 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
46 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines