Ayodhya Ram Mandir: देशभर में कल धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाएगा। लोग बेसब्री से पूरे साल होली खेलने का इंतजार करते हैं। होली के दिन जहां कुछ लोग घर पर रहना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ बाहर घूमने भी जाते हैं।
अगर इस बार आप भी होली खेलने के लिए अयोध्या जा रहे हैं और प्रभु श्री राम के दर्शन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप पहले से ही प्रभु श्री राम की आरती के लिए पास बुक कर सकते हैं। वहीं अगर आप लाइन में लग कर प्रभु श्री राम के दर्शन नहीं करना चाहते हैं, तो फिर आप वीआईपी पास भी बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन पास बुकिंग करने के पूरे प्रोसेस के बारे में…
ये भी पढ़ें- होली पर अयोध्या जाने का बना रहे हैं प्लान, तो जानें रामलला की आरती-दर्शन का सही समय
राम मंदिर में आरती का पास कैसे करें बुक?
घर बैठे पास बुक करने के लिए सबसे पहले आपको श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाना होगा। फिर वहां Reserve Your Pass पर क्लिक करें। इसके बाद आरती के टैब को ओपन करें। अब आपको अपना मोबाइल नंबर Verify करना होगा। इसके बाद आपके फोन पर ओटीपी आएगा। उसे टाइप करें।
आपको किस दिन की आरती देखनी है। इसके लिए तारीख और समय को चुनें। फिर अपने घर का पता डालें। इसके बाद आपको अपनी एक फोटो क्लिक करके भी डालनी होगी। फिर सबमिट टैब पर क्लिक कर दें। इसके बाद आरती का पास बनकर आ जाएगा। इसी तरह आप अपना वीआईपी पास भी बना सकते हैं।
अयोध्या की होली इतनी खास क्यों है?
अयोध्या में हर साल भव्य तरीके से होली खेली जाती है। यहां बसंत पंचमी के दिन सभी मंदिरों में भगवान को गुलाल अर्पित किया जाता है। हालांकि इस बार सालों के लंबे संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं। ऐसे में इस बार अयोध्या में होली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाएगी। होली के मौके पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है।
बता दें कि रोजाना भक्तों के लिए राम मंदिर के कपाट प्रात काल: 7 बजे खोल दिए जाते हैं, जो रात 9 बजे तक खुले रहते हैं। इसके अलावा मंदिर में सबसे पहले मंगला आरती की जाती है। मंगला आरती के बाद श्रृंगार आरती, दोपहर में भोग आरती और शाम में संध्या आरती भी होती है।
ये भी पढ़ें- होली मनाने वृंदावन आएं तो इस मंदिर में भी जाएं, मिलेगा श्रीकृष्ण का ‘प्रेम’, गोपियों की लीला
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
2 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
17 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
19 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
22 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
24 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
25 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
33 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
35 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines