Ayodhya Ram Mandir: देशभर में कल धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाएगा। लोग पूरे साल बेसब्री से इस त्योहार का इंतजार करते हैं। होली के दिन जहां कुछ लोग घर पर रहना पसंद करते हैं, तो कुछ बाहर घूमने भी जाते हैं। अगर इस बार आप भी घर से दूर होली के त्योहार को खास बनाना चाहते हैं, तो आप प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या जा सकते हैं। सालों के लंबे संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं। ऐसे में इस बार अयोध्या में होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। आइए अब जानते हैं मंदिर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में।
ये भी पढ़ें- होली मनाने वृंदावन आएं तो इस मंदिर में भी जाएं, मिलेगा श्रीकृष्ण का ‘प्रेम’, गोपियों की लीला
अयोध्या की होली क्यों है खास?
बता दें कि अवध यानी अयोध्या की होली बाकी सभी जगह की होली से अलग होती है, क्योंकि यहां एक माह पहले से ही होली का आरंभ हो जाता है। यहां पर 2 फरवरी यानी बसंत पंचमी के दिन से ही होली की शुरुआत हो गई है। बसंत पंचमी के दिन अवध के सभी मंदिरों में भगवान को गुलाल और अबीर अर्पित किया जाता है। इसके अलावा इस बार होली के मौके पर राम मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। साथ ही भक्तों के लिए विभिन्न आयोजन का भी इंतजाम किया गया है।
राम मंदिर में आरती का समय क्या है?
बता दें कि भक्तों के लिए रोजाना राम मंदिर के कपाट प्रात काल: 7 बजे खोल दिए जाते हैं। प्रभु श्री राम जी के दर्शन आप सुबह 7 बजे से लेकर रात में 9 बजे तक कभी भी कर सकते हैं। इसके अलावा मंदिर में तीनों समय आरती की जाती है। मंदिर में रोजाना प्रात काल: 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजे तक मंगला आरती होती है। इसके बाद सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर श्रृंगार आरती होती है। वहीं दोपहर 12 बजे भोग आरती की जाती है। भोग आरती के बाद शाम में 7 बजकर 30 मिनट पर संध्या आरती की जाती है। होली के मौके पर अगर आप इस बार प्रभु श्री राम की आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- फूलों से लेकर भस्म तक, देश के इन प्रसिद्ध मंदिर में खास तरीके से खेली जाती है होली
ये भी पढ़ें- क्यों लगता है श्री बांके बिहारी में बार-बार पर्दा? 5 पॉइंट में जानें मंदिर से जुड़े रहस्य
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
3 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
5 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
8 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
10 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
11 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
19 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
21 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
22 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
22 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines