---विज्ञापन---

होली पर अयोध्या जाने का बना रहे हैं प्लान, तो जानें रामलला की आरती-दर्शन का सही समय

Ayodhya Ram Mandir: देशभर में 25 मार्च 2024 को होली का त्योहार मनाया जाएगा। अगर इस बार आप भी अपनी होली को खास बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप राम मंदिर जा सकते हैं। आइए जानते हैं मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।

Ayodhya Ram Mandir: देशभर में कल धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाएगा। लोग पूरे साल बेसब्री से इस त्योहार का इंतजार करते हैं। होली के दिन जहां कुछ लोग घर पर रहना पसंद करते हैं, तो कुछ बाहर घूमने भी जाते हैं। अगर इस बार आप भी घर से दूर होली के त्योहार को खास बनाना चाहते हैं, तो आप प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या जा सकते हैं। सालों के लंबे संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं। ऐसे में इस बार अयोध्या में होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। आइए अब जानते हैं मंदिर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- होली मनाने वृंदावन आएं तो इस मंदिर में भी जाएं, मिलेगा श्रीकृष्ण का ‘प्रेम’, गोपियों की लीला

अयोध्या की होली क्यों है खास?

बता दें कि अवध यानी अयोध्या की होली बाकी सभी जगह की होली से अलग होती है, क्योंकि यहां एक माह पहले से ही होली का आरंभ हो जाता है। यहां पर 2 फरवरी यानी बसंत पंचमी के दिन से ही होली की शुरुआत हो गई है। बसंत पंचमी के दिन अवध के सभी मंदिरों में भगवान को गुलाल और अबीर अर्पित किया जाता है। इसके अलावा इस बार होली के मौके पर राम मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। साथ ही भक्तों के लिए विभिन्न आयोजन का भी इंतजाम किया गया है।

---विज्ञापन---

राम मंदिर में आरती का समय क्या है?

बता दें कि भक्तों के लिए रोजाना राम मंदिर के कपाट प्रात काल: 7 बजे खोल दिए जाते हैं। प्रभु श्री राम जी के दर्शन आप सुबह 7 बजे से लेकर रात में 9 बजे तक कभी भी कर सकते हैं। इसके अलावा मंदिर में तीनों समय आरती की जाती है। मंदिर में रोजाना प्रात काल: 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजे तक मंगला आरती होती है। इसके बाद सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर श्रृंगार आरती होती है। वहीं दोपहर 12 बजे भोग आरती की जाती है। भोग आरती के बाद शाम में 7 बजकर 30 मिनट पर संध्या आरती की जाती है। होली के मौके पर अगर आप इस बार प्रभु श्री राम की आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- फूलों से लेकर भस्म तक, देश के इन प्रसिद्ध मंदिर में खास तरीके से खेली जाती है होली

ये भी पढ़ें- क्यों लगता है श्री बांके बिहारी में बार-बार पर्दा? 5 पॉइंट में जानें मंदिर से जुड़े रहस्य

First published on: Mar 24, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola