Tips to follow while travelling ayodhya ramlala darshan: हर साल चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि में धूमधाम से भगवान श्री राम का जन्मदिन यानी रामनवमी मनाई जाती है। इस बार रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी। अयोध्या में रामनवमी को लेकर खास तैयारियां चल रही हैं अगर आप भी रामनवमी के दिन अयोध्या जाकर श्री रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें नहीं तो आप परेशानी में पढ़ सकते हैं।
दर्शन करने के दौरान रखें समय का ध्यान
रामनवमी के दिन रामलला का दरबार भले ही 24 घंटे खुला रहेगा। इस दिन 10 लाख लोगों के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह ही रामलला के दर्शन कर लें, ताकि आपको भीड़ की वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े।
लोकल ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल
रामनवमी के दिन ज्यादा भीड़ होने की आशंका है। पार्किंग की अतिरिक्त सुविधा होने के बाद भी भीड़ की वजह से ट्रैफिक में फंस सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि लोकल ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें।
फोन और पर्स का रखें खास ध्यान
रामलला के मंदिर परिसर में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान को ले जाने की मनाही है। ऐसे में फोन पर या कैमरे जैसी चीजों को गाड़ियां होटल में ही छोड़ दें। इससे आपको सभी सामान को लॉकर में रखवाने के लिए लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
प्रसाद लेकर ना जाएं
रामलला के दरबार में प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं है। इसलिए किसी भी तरह का प्रसाद या भोग लेकर न जाएं। बिना चढ़ाए ही यहां आपको प्रसाद मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: AC और Sleeper Class में नहीं ले जा सकते हद से ज्यादा सामान, यात्रा से पहले जान लें Indian Railways के नियम
संबंधित खबरें
प्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
1 day agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
4 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों और परिवार के साथ इन जगहों को करें एक्सप्लोर
5 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूम सकते हैं ये डेस्टिनेशन
6 days agoTravel Tips: राजस्थान में भी है हरियाली का खजाना, इन जगहों की खूबसूरती कर देगी हैरान
15 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक… खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, अकेले सफर में नहीं होगी बोरियत
16 days agoHyderabad Travel: विदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
18 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानिए बनाने का आसान तरीका
18 days agoMonsoon Travel Tips: बारिश में मसूरी-मनाली के कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
18 days agoGanesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर दिल्ली के इन मंदिरों में दिखती है खास रौनक, दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ जरूर जाएं
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines