Air Arabia Early Bird Promotion: भारत से संयुक्त अरब अमीरात ट्रेवल करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब वह सस्ते में यह सफर तय कर सकते हैं। मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में लो-कॉस्ट कैरियर एयर अरेबिया ने कंपनी के पूरे नेटवर्क में 150,000 सीटों पर रियायती ऑफर के साथ ‘सुपर सीट सेल’ नाम का एक अर्ली बर्ड प्रमोशन शुरू किया है। इस प्रमोशन में भारत से संयुक्त अरब अमीरात (शारजाह, अबू धाबी और रास अल खैमा) के तीन हवाई अड्डों के लिए नॉन-स्टॉप उड़ानें शामिल हैं, जिनका एक तरफ का किराया सिर्फ 5,677 रुपये है।
इन तारीखों पर ही वैलिड है ऑफर
इस प्रमोशन में बांग्लादेश से संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह और अबू धाबी के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स शामिल हैं, जिनका किराया एक तरफ से 10,592 बीडीटी है। यह अर्ली बर्ड ऑफर 22 अप्रैल से 5 मई 2024 तक बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसके साथ-साथ यात्रा की तारीखें 27 अक्टूबर 2024 से 29 मार्च 2025 तक हैं।
भारत के किस-किस शहर चल रही ये फ्लाइट्स?
5,677 रुपये की टिकट सेल मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, नागपुर, कोलकाता, गोवा, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोयंबटूर और कोझिकोड से संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह, अबू धाबी और रास अल खैमा तक आने वाली नॉनस्टॉप उड़ानों तक फैली हुई है।
कहां-कहां चल रही एयर अरबिया?
10,592 बीडीटी वन-वे टिकट सेल ढाका और चट्टोग्राम से शारजाह और अबू धाबी तक आने वाली नॉनस्टॉप उड़ानों तक फैली हुई है, जो लोगों को सबसे कम कीमत और अच्छी सुविधा देती है। एयर अरबिया अपने पांच हब जो संयुक्त अरब अमीरात, मोरक्को और मिस्र में हैं उनसे करीब 200 रूट्स से ऑपरेट कर रही है।
यह भी पढ़ें: IRCTC का काशी, अयोध्या घूमने का स्पेशल पैकेज, बेहद सस्ते में कीजिए 3 शहरों का भ्रमण
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
11 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
28 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
28 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines