90s Vintage Theme Cafe: पुरानी चीजों को देखने के शौकीन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल, नोएडा में एक विंटेज और क्लासिक कैफे खुला है, जहां आपको सालों पहले देश में इस्तेमाल होने वाली चीजों को देखने का मौका मिलेगा। वहां जाकर आपको ऐसा लगेगा कि जैसे कि आप 90 के दशक में आ गए हैं। इसके अलावा यहां पर आपको खाने के लिए भी कई अलग-अलग तरह की चीजें मिलेंगी। आइए जानते हैं इस कैफे के बारे में।
ये भी पढ़ें- Noida में खुला पहला Car Cafe, जानें कीमत से लेकर सुविधाओं में Gurugram कैफे से कैसे अलग?
Vintage Theme Cafe कहां पर है?
विंटेज थीम पर आधारित कैफे का नाम The Courtyard Diner है। यह कैफे हाल ही में एच ए 86, ब्लॉक B, सेक्टर 104, नोएडा, उत्तर प्रदेश 201304 में खुला है। रोजाना यह कैफे सुबह 11 बजे से लेकर देर रात 11 बजे तक खुला रहता है। यहां पर आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ लंच व डिनर करने के लिए जा सकते हैं।
The Courtyard Diner कैफे में आपको 90 के दशक की कार, स्कूटर, रेडियो, टिफिन बॉक्स, अलार्म क्लॉक, कैमरा, स्पीकर, ग्लास और बोतल आदि-आदि चीजें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा यहां पर पहले के समय में इस्तेमाल होने वाले कई लैंडलाइन फोन भी हैं। इन सभी चीजों के साथ आप फोटो और वीडियो क्लिक करा सकते हैं, जिसके लिए आपको अलग से कोई पैसे नहीं देने होंगे।
विंटेज कैफे में क्या-क्या है खास?
कैफे के अंदर एक अलग से तालाब और झरना भी बनाया गया है, जहां रंग-बिरंगी कई छोटी-बड़ी मछलियां हैं। इसके अलावा यहां का खाना भी लोगों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। यहां पर आपको इंडियन खाने से लेकर कॉन्टिनेंटल और चाइनीज फूड टेस्ट करने का मौका मिलेगा। अगर आपको खाना नहीं खाना है, तो यहां टी, कॉफी और कई तरह के शेक भी मिलते हैं, जिनका स्वाद लाजवाब है। आप उन्हें भी टाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: नहीं देखा होगा ऐसा म्यूजियम! एंट्री करते ही दिखेंगी अलग-अलग तरह की टॉयलेट सीट
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
7 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
9 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
12 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
14 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
15 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
23 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
25 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
26 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
26 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines