हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Train Ticket Refund: ट्रेन छूट जाने के बाद रेलवे से रिफंड लेने के लिए क्या करें? नहीं डूबेगा आपका पूरा पैसा

Train Ke Tickets Wapas Kaise Lena: कई बार घर से समय पर निकलने के बावजूद ट्रेन छूट जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग मान लेते हैं कि अब टिकट बेकार हो गया, लेकिन हकीकत यह है कि भारतीय रेलवे कुछ खास परिस्थितियों में ट्रेन छूट जाने के बाद भी रिफंड का मौका देता है.

विज्ञापन
ट्रेन छूटने के बाद क्या करना चाहिए? Image Credit- Shutterstock

Train Ticket Refund Rules: ट्रेन का छूट जाना आज के समय में बहुत आम बात हो गई है. हालांकि, कई बार वक्त पर घर से निकलने के बावजूद रास्ते में ट्रैफिक जाम, कोहरा, कनेक्टिंग ट्रेन या बस लेट होना जैसी परेशानियां आ जाती हैं और हम स्टेशन समय पर नहीं पहुंच पाते हैं. ऐसे में जब ट्रेन सामने से निकल जाती है, तो सबसे बड़ा झटका टिकट के पैसों को लेकर लगता है. हालांकि, ज्यादातर लोगों को लगता है कि अब टिकट बेकार हो गया है जिसे फेंक देना बेहतर है, लेकिन ऐसा करने से पहले इस लेख को एक बार जरूर पढ़ें. यहां पर हम आपको बताएंगे कि कैसे टिकट के पैसे वापस पाए जा सकते हैं. बस आपको रेलवे के तय नियमों को समझना होगा और सही समय पर सही तरीका अपनाना होगा. साथ ही, जानते हैं कि हमें ट्रेन मिस होने के बाद क्या करना चाहिए, कब और कैसे रिफंड लिया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी अपने फोन के पीले ट्रांसपेरेंट कवर को चमकाना चाहते हैं? अपनाएं ये आसान Tips और देखें कमाल

ट्रेन छूटने के बाद क्या करना चाहिए?

ज्यादातर लोगों को लगता है कि उनकी वजह से ट्रेन छूट गई है और उन्हें टिकट के पैसे रिफंड नहीं मिलेंगे. हालांकि, यह बात पूरी तरह से सही नहीं है क्योंकि अगर सही वक्त पर फैसला कर लिया जाए तो टिकट के पैसे वापस पाए जा सकते हैं. रेलवे ने कुछ ऐसे नियम बनाए हैं, जिनके तहत ट्रेन छूटने या यात्रा ना कर पाने की स्थिति में पूरा रिफंड मिल सकता है.

विज्ञापन

टिकट के पैसे वापस पाने के लिए क्या करें?

टिकट के पैसे वापस पाने के लिए आपको क्लेम करना होगा, जिसके लिए आपको TDR फाइल करनी होगी. इसका मतलब है Ticket Deposit Receipt जिसके जरिए आप रेलवे को बता सकते हैं कि आपकी किस वजह से ट्रेन छूट गई है और आप क्यों टिकट के पैसे वापस पा सकते हैं. अगर आप बिना TDR के टिकट छोड़ देते हैं तो रिफंड मिलने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है.

कैसे फाइल करें TDR?

  • सबसे पहले IRCTC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करें.
  • फिर My Booking के ऑप्शन पर जाएं और TDR फाइल वाले ऑप्शन पर जाएं.
  • इसमें अपना PNR नंबर वाला ऑप्शन सेलेक्ट करें.
  • अब ट्रेन मिस होने या कोई और कारण इसके अंदर डालें.
  • इसे सबमिट करें और रसीद या स्क्रीनशॉट सेव कर लें.
  • आपको यह क्लेम ट्रेन छूट जाने के तुरंत बाद करना होगा.

इसे भी पढ़ें- रूखे-सूखे बालों में जान भर देगा ये होममेड हेयर सीरम, सिर्फ 2 चीजों से पाएं मजबूत, घने और चमकदार बाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola