Top Five Superfoods: आपके शरीर में अगर आयरन की कमी है, तो यह चिंता की बात है। ऐसे में आपको अपना खास ध्यान रखना चाहिए। आयरन कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने और एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है। आयरन के बिना, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। जिससे एनीमिया, थकान, कमजोरी और सांस से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है। आयरन की कमी से कॉग्निटिव फंक्शन खराब हो सकता है और वायरल का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा हार्ट से जुड़ी समस्याएं, बाल झड़ना और भूख कम लगना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में पांच सुपरफूड को शामिल कर सकते हैं।
पालक
पालक आयरन से भरपूर सुपर फूड है, जो आयरन की कमी को दूर करने में को दूर करने और शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी पूरा करने में मदद करता है। इसके साथ ही रेड ब्लड सेल्स को सपोर्ट करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी आयरन के अब्सॉर्प्शन को बढ़ाता है और एनीमिया के खतरे कम करता है। आप पालक को सलाद और स्मूदी में शामिल कर सकते हैं या फिर लहसुन के साथ भून कर खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मशरूम में छुपे हैं कई राज, कोलेस्ट्रॉल से लेकर कैंसर के खतरे को करता है कम
चुकंदर
चुकंदर आयरन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, रेड ब्लड सेल्स को सपोर्ट करता है। विटामिन सी और फाइबर से भरपूर चुकंदर आयरन के अब्सॉर्प्शन को भी को बढ़ाता है। इसके साथ ही एनर्जी बढ़ाता है और थकान को दूर करता है। नेचुरली आयरन बढ़ाने के लिए चुकंदर को कच्चा, भुन कर या जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं।
फलियां
फलियां आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में आयरन लेवल को बढ़ाने में मदद करती है। दालें, छोले, काली दाल और राजमा से आपके शरीर को लगभग 3 से 5 मिलीग्राम आयरन मिलता है। फाइबर और विटामिन से भरपूर, फलियां आयरन के अब्सॉर्प्शन को बढ़ाती हैं।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज आयरन का एक अच्छा सोर्स है, जो रेड ब्लड सेल्स को सपोर्ट करता है। इसमें जिंक, मैग्नीशियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी एनर्जी लेवल को बढाने में मदद करता है। इसके अलावा यह हड्डियों को भी मजबूत करता है। कद्दू के बीज आप अपने बैलेंस डाइट में शामिल कर सकते हैं।
रेड मीट
रेड मीट आयरन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। रेड मीट रेड ब्लड सेल्स को सपोर्ट करता है और साथ ही एनीमिया के खतरे को भी कम करता है। इसका हीम आयरन आसानी से अब्सॉर्प्शन हो जाता है, जो अपनी एनर्जी को बढ़ाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- 30 दिनों में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल होगा कम! आज से ही डाइट में शामिल करें ये 5 Seeds
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
6 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
12 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
12 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
13 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
16 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines