Tomatoes For Glowing Skin: टमाटर तो हर घर की रसोई का एक सच्चा साथी है और हमेशा सबको बहुत भाता भी है। साथ ही टमाटर त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है।
स्किन को चमकाने और ग्लो लाने के लिए टमाटर बहुत ही फायदेमंद होता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगें कि टमाटर से आपकी स्किन को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
इस तरह से टमाटर देगा फायदा
1. आइस-आइस बेबी
त्वचा से ड्राईनेस हटाने के लिए टमाटर का जूस निकाल लें और उसे शहद में मिला ले। इसके साथ ही थोड़ा-सा पानी, गुलाब जल डालकर इसे आइस ट्रे में सेट कर लें और जब ये जम जाएं, तो इन आइस क्यूबस को अपने फेस पर धीरे-धीरे मसाज करते हुए लगाएं। ये आपकी त्वचा को हाइड्रेट करेगा और आपको फायदा मिलेगा।
2. स्लाइस इट
आप टमाटर के स्लाइस काट लें या फिर इसे कस लें और इसे अपनी स्किन पर अच्छे से लगा लें। इसे 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर इसे पानी से धो लें और अगर आपकी स्किन ड्राई हैं, तो आप इसमें ओलिव आयल की कुछ बूंदे भी मिला सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर खूब ग्लो आएगा।
3. चन्दन सा बदन
ग्लोइंग स्किन के लिए एक बाउल में कसा हुआ टमाटर लें और उसमें आधा चम्मच चन्दन और एक चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे फेस पर लगा लें और गर्दन पर भी लगाएं। इसे 10 मिनट तक फेस और गर्दन पर लगाकर रखें, इससे आपकी त्वचा पर ग्लो आएगा।
4. मिट्टी पाओ
स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी कितनी फायदेमंद होती है, इससे कोई अनजान नहीं हैं। इसलिए आप जब भी टमाटर को फेस पर लगाते हैं, तो इसमें मुल्तानी मिट्टी मिला लें और इसे अपने फेस पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा निखरेगी और स्किन पर ग्लो भी आएगा।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
17 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
21 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines