नई दिल्ली: आंवला एक हेल्दी सुपरफूड है जिसको आयुर्वेद में एक औषधीय जड़ी-बूटी के समान माना गया है। इसके सेवन से आपके डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल में बना रहता है। साथ ही इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है जिससे आप कई मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं। ऐसे में में आंवले को लोग अपनी डाइट में आंवला की चटनी, मुरब्बा, जूस या अचार आदि के तौर पर शामिल करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने आंवले की लौंजी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आंवला लौंजी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है जिससे आप पेट से जुड़ी हर समस्या से बचे रहते हैं। इसलिए ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इसको आप लंच में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं आंवला लौंजी बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – सोफ्ट और ग्लोइंग त्वचा के लिए स्किन केयर में अपनाएं स्पेशल होममेड सीरम, जानें विधि
आंवला लौंजी बनाने की सामग्री-
-आंवला 250 ग्राम
-सरसों का तेल 2 चम्मच
-मेथी दाना 1 छोटी स्पून
-सौंफ 1 छोटी स्पून
-हींग 1 पिंच
-अदरक 1 बड़ी स्पून कसा हुआ
-हल्दी पाउडर 1 छोटी स्पून
-धनिया पाउडर 1 छोटी स्पून
-सौंफ पाउडर 3 छोटी स्पून
-जीरा पाउडर ½ छोटी स्पून
-लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी स्पून
-गरम मसाला ½ छोटी स्पून
-नमक 1 छोटी स्पून
-काला नमक ¾ छोटी स्पून
-गुड़ 150 ग्राम
आंवला लौंजी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी डालें और उबाल लें।ॉ
फिर आप इसमें आवंला डालें और मुलायम और गलने तक ढककर रख दें।
इसके बाद आप आंवले को पानी से निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
फिर आप इसकी कलियों को अलग-अलग कर लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें साबुत सौंफ और मेथी दाना डालकर भून लें।
इसके बाद आप इसमें हींग, अदरक और आंवला डाल दें।
अभी पढ़ें – बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद और महक से भरपूर चीज़ डोसा, जानें रेसिपी
फिर आप इसमें सारे मसाले जैसे-हल्दी, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालें।
इसके साथ ही आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक और गुड़ डालें।
फिर आप इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर धीमी आंच पर गुड़ के पिघलने तक पका लें।
इसके बाद जब गुड़ पककर गाढ़ा होने लगे तो आप गैस बंद कर दें।
अब आपकी टेस्टी और हेल्दी आंवला की लौंजी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको गर्मागर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
इसको आप कम से कम 2-3 दिन तक फ्रिज में रख आसानी से खा सकते हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
38 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
2 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
23 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines