Tandoori Tomato Chutney Recipe In Hindi: चटनी एक भारतीय पारंपरिक आहार है इसलिए भारतीय थाली में चटनी को जरूर शामिल किया जाता है। चटनी खाने के स्वाद को दोगुना बनाने में मदद करती है। इसलिए भारत में आपको चटनी की कई वैराइटीज जैसे- धनिया चटनी, पुदीना चटनी, इमली की चटनी, टमाटर चटनी या प्याज की चटनी आदि।
लेकिन क्या कभी आपने तंदूरी टमाटर की चटनी बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए तंदूरी टमाटर की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में तीखी और चटपटी लगती है। इसको आप लंच में रोटी या पराठे के साथ कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं तंदूरी टमाटर की चटनी (Tandoori Tomato Chutney Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – अचानक घर पर आ गए हैं मेहमान? तो झटपट बनाएं स्वाद में दमदार लखनवी दम आलू
तंदूरी टमाटर की चटनी बनाने की सामग्री-
- तेल 2 बड़े चम्मच
- टमाटर 2 बड़े (मोटे कटे हुए)
- लहसुन की कलियां 6-7
- सूखी लाल मिर्च 4
- नमक स्वादानुसार
- करी पत्ते 2
- जीरा 1 चम्मच
- राई 1 छोटा चम्मच
- अदरक का पेस्ट 1 चम्मच- लहसुन
- प्याज 1 छोटा
अभी पढ़ें – नवरात्रि व्रत के दौरान एनर्जेटिक रहने के लिए खाएं सिंघाड़े का हलवा, ये रही आसान रेसिपी
तंदूरी टमाटर की चटनी बनाने की रेसिपी- (Tandoori Tomato Chutney Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 बड़े टमाटर को धोकर साफ कर लें।
- फिर आप इन टमाटरों को हल्की आंच पर अच्छी तरह से पका लें।
- इसके बाद जब इनके छिलके सोफ्ट हो जाए तो आप इनको एक बाउल में मैश कर लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें जीरा, राई और करी पत्ता डालकर हल्का सा भून लें।
- फिर आप इसमें लहसुन, अदरक और बाकी की सामग्री को मिलाकर सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें हरी मिर्च, प्याज आदि को मिलाएं और दो मिनट तक नरम होने तक पकाएं।
- फिर आप इसमें टमाटर, नमक आदि डालें और करीब 2-3 मिनट तक पकाएं।
- अब आपकी तीखी तंदूरी टमाटर की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको गर्मागर्म चावल, रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
11 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
24 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines