How to Identify Pure Jaggery: गुड़ एक प्राकृतिक स्वीटनर है, जिसे भारतीय घरों में बड़े चाव से खाया जाता है। यह सिर्फ मिठास देने वाला नहीं, बल्कि आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन से भरपूर होता है। लेकिन बाजार में कई तरह के गुड़ उपलब्ध हैं जिनमें कुछ नकली या मिलावटी हो सकते हैं। इसलिए सही गुड़ का चुनाव करना बेहद जरूरी है ताकि आपको उसका पूरा स्वास्थ्य लाभ मिल सके। एक्सपर्ट पंकज बड़ौरिया के अनुसार, गुड़ खरीदने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए तो आइए जानते हैं नकली गुड़ से कैसे बचें।
सफेद नहीं, गाढ़ा काला या भूरा गुड़ खरीदें
अगर आप हल्के पीले या गोल्डन रंग का गुड़ खरीदते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा गुड़ अक्सर केमिकल या ब्लीचिंग की प्रक्रिया से तैयार किया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक गाढ़े भूरे या काले रंग का गुड़ चुनें, क्योंकि वह अधिक नेचुरल और पौष्टिक होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
गुड़ में नमक जैसा स्वाद आए तो न लें
गुड़ खरीदते समय एक बार स्वाद ज़रूर लें। अगर गुड़ में हल्का नमक जैसा स्वाद या महक हो तो समझ लीजिए कि वह गुड़ पुराना या खराब हो चुका है। ऐसा गुड़ स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेकार हो सकता है। ताजा गुड़ हल्का मीठा और शुद्ध खुशबू वाला होता है।
अगर गुड़ हाथ से आसानी से टूट जाए तो न खरीदें
असली और शुद्ध गुड़ थोड़ा सख्त होता है और उसे तोड़ने में थोड़ी मेहनत लगती है। अगर गुड़ बहुत ही मुलायम हो या उंगलियों से आसानी से टूट जाए, तो इसका मतलब है कि उसमें नमी अधिक है या उसे सही तरीके से नहीं जमाया गया है। ऐसा गुड़ जल्दी खराब हो सकता है और सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़ें- Face Icing Side Effects: चेहरे पर सीधे बर्फ लगाना हो सकता है खतरनाक, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
7 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
12 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
14 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
18 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines