इस 1 चीज से तुरंत चढ़ेगा मेहंदी का रंग, मिलेगा जबरदस्त गाढ़ा लुक
Edited By Bhoopendra Rai

Tips For Applying Mehndi in hand
Edited By Bhoopendra Rai

Tips For Applying Mehndi in hand
Applying Mehndi: भारत में ऐसे कई त्योहार और रीति-रिवाज हैं, जिनमें मेहंदी और हरी चूड़ियां पहनने का रिवाज है। मेहंदी का शौक रखने वाली महिलाएं रचने वाली मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता। उनके हाथों में मेहंदी काफी भद्दी लगती है।
अगर आपको भी मेंहदी का रंग नहीं चढ़ता तो ये खबर आपके काम की है। नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें फॉलो करने पर मेहंदी का रंग न सिर्फ चढ़ेगा बल्कि गाढ़ा भी दिखेगा।
1. सरसों के तेल की मदद लें
मेंहदी का रंग गाढ़ा करने में सरसों का तेल मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए आप मेंहदी को पानी की मदद से न धुलें, पानी की जगह आप सरसों का तेल का उपयोग करें। नीचे जानिए कैसे…
सबसे पहले हाथों में थोड़ा सा सरसों का तेल लें।
इस तेल को लेने के बाद हाथों को अच्छी तरह से मलें।
हाथों को रगड़ते हुए अपने हाथों से मंहदी छुड़ाएं।
मेंहदी हाथ से छुटाने के बाद हाथों में सरसों का तेल लगा लें।
फिर करीब 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
ऐसा करने से आपकी मेंहदी का रंग खूब चढ़ेगा।
लौंग भी मेहंदी का रंग चढ़ाने में मदद कर सकती है। ये आपकी रसोई में इस्तेमाल होती है, इसलिए आसानी से मिल सकती है।
सबसे पहले लौंग को गर्म तवे में डालें।
अब हथेलियों में लौंग को रखकर रगड़ें।
उतनी गर्म लौंग का इस्तेमाल करें जितना सह सकें।
इसके बाद गीले कपड़े से हाथ साफ करें।
सिरदर्द या जुखाम में राहत देने वाली विक्स भी मेहंदी को गहा रंग दे सकती है। इसके लिए आप मेहंदी को पूरी रात लगाए रखने के बाद अगली सुबह पूरे हाथों में विक्स लगा दें। दरअसल, विक्स आपके हाथों को गर्माहट देता है और गर्माहट से मेंहदी का रंग अच्छा खिलता है। ध्यान रखें कभी भी मेंहदी को हटाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(tjc.org)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: