हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Tight Belt Side Effects: आप भी पहनते हैं टाइट बेल्ट तो सावधान! हो सकती है पेट से लेकर नस तक की समस्या

विज्ञापन

Tight Belt Side Effects: आज के समय में महिलाएं और पुरुष दोनों ही जींस पैंट पहनना पसंद करते हैं। कुछ लोग बिना बेल्ट के पेंट पहनते हैं तो वहीं कुछ लोग पेट की फिटिंग के लिए बेल्ट पहनना पसंद करते हैं। कई लोग अपनी पैंट को टाइट रखने के लिए टाइट बेल्ट ही बांधते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं, तो आज से ये करना छोड़ दें, क्योंकि ऐसा करने से आपको पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा सिर्फ बेल्ट को टाइट बांधने से ही नहीं बल्कि टाइट नाड़ा बांधने से भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि ऐसा करने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

टाइट बेल्ट पहनने के नुकसान

1 हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, टाइट बेल्ट पहनने से नसों में ब्लड का सप्लाई रुक सकता है। इससे एब्डॉमिनल मसल्स काम करना बंद कर देती हैं। इससे से नसों की समस्या बढ़ सकती है। इससे एरिया सुन्न पड़ सकते हैं।

2 अगर आप टाइट बेल्ट पहनते हैं तो आपको हार्ट बर्न और एसिड रिफ्लक्स अधिक हो सकता है। टाइट बेल्ट आपके पेट पर दबाव डालती है जिससे पेट में मौजूद एसिड आपके गले तक पहुंच सकता है। इससे एसिडिटी की प्रॉब्लम बनी रहती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- हीमोग्लोबिन बढ़ाएगा स्वामी रामदेव का ये फॉर्मूला, 7 से 14 दिन तक करना पड़ेगा ये काम

3 टाइट बेल्ट पहनने से पेल्विक एरिया पर दबाव पड़ता है इससे प्रजनन अंग प्रभावित हो सकते हैं और फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
View this post on Instagram

A post shared by Painflame Clinic (@painflameclinic)

4 टाइट बेल्ट पहनने पर कमर दर्द की समस्या हो सकती है। बता दें कि सिस्टिक नर्व और कई अन्य नसें आपकी कमर के आस -पास से गुजरती हैं। इस पर दबाव पड़ने से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। इससे शरीर में कई जगहों पर सूजन की समस्या भी हो सकती हैं।

विज्ञापन

5 टाइट बेल्ट पहनने से हमारी रीड की हड्डी को भी नुकसान पहुंच सकता है। इससे सेंटर ऑफ ग्रेविटी में भी बदलाव होने के कारण घुटनों के जोड़ों पर प्रेशर और दर्द बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- चौलाई के साग के 4 चमत्कारी फायदे, दिल की ये ‘दवा’ खून भी बढ़ाएगी

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

Sponsored Links by Taboola