Cabbage Kheer Recipe In Hindi: खीर भारत की एक ट्रेडिशनल स्वीट डिश है। इसको घरों में किसी भी खास मौके या त्योहार के दौरान बनाकर मुंह मीठा कराया जाता है। इसलिए आमतौर पर घरों में चावल की खीर खूब चाब से बनाकर खाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने पत्ता गोभी की खीर का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पत्ता गोभी की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये खीर की एक यूनीक वैराइटी है जोकि स्वाद में बेहद डिलीशियस लगती है। इसको आप पार्टी या किसी भी खास ऑकेजन के दौरान डेजर्ट में बनाकर घर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। हर कोई इस डिश का स्वाद चखकर आपसे इसकी रेसिपी जानना चाहेगा, तो चलिए जानते हैं पत्ता गोभी की खीर (Cabbage Kheer Recipe) बनाने की रेसिपी-
पत्ता गोभी की खीर बनाने की सामग्री-
- 4 चम्मच घी
- 1 किलो दूध
- 1 कटोरी चीनी
- बारीक कटी/ कद्दूकस पत्ता गोभी
- 1 कटोरी ड्राई फ्रूट्स (बारीक कटे)
अभी पढ़ें – Cabbage Kebab Recipe: स्नैक में फटाफट तैयार करें क्रिस्पी और चटपटे पत्ता गोभी कबाब, ये रही आसान रेसिपी
पत्ता गोभी की खीर बनाने की रेसिपी- (Cabbage Kheer Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मोटे तले वाली चौड़ी कढ़ाई लें।
- फिर आप इसमें घी डालकर फिघलने तक गरम करें।
- इसके बाद आप इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
- फिर आप इसमें बारीक कटी/कद्दुकस पत्ता गोभी डालकर थोड़ी देर तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से घुलने तक पकाएं।
- अब आपकी यूनीक और टेस्टी पत्ता गोभी की खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको कटे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके ठंडी या गर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
11 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
12 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
14 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines