How To Make Honey Under Eye Cream: हर कोई सबसे सुंदर और आकर्षक दिखने की ख्वाहिश करता है। इसलिए हर कोई अपनी ब्यूटी को मेंटेन करने के लिए तरह-तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स या पार्लर का सहारा लेते हैं। लेकिन ये सारे प्रोसेस महंगे होने के साथ-साथ केमिकलयुक्त भी होते हैं जिनसे आपकी त्वचा को लाभ कम हानि ज्यादा हो सकती है।
ऐसे में हर कोई अपनी त्वचा की तो खूब केयर कर लेते हैं। लेकिन इस भागदौड़ भरी लाइफ और खराब लाइफस्टाइल के चलते आपकी आंखों पर डार्क सर्कल्स हो जाते हैं जोकि आसानी से जाने का नाम भी नहीं लेते हैं। ऐसे में आज हम आपके इन जिद्दी आंखों के खाले घेरों को जड़ से हटाने के लिए हनी अंडर आई क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
इस क्रीम की मदद से आपकी आंखों के डार्क सर्कल्स जड़ से हट जाते हैं और आपकी आंखे पहले से भी ज्यादा सुंदर और आकर्षक नजर आने लगती हैं, तो चलिए जानते हैं हनी अंडर आई क्रीम (How To Make Honey Under Eye Cream) बनाने का तरीका-
हनी अंडर आई क्रीम बनाने की सामग्री-
- शहद 3 चम्मच
- कॉफी पाउडर 1 चम्मच
- विटामिन ई ऑयल 1 चम्मच
हनी अंडर आई क्रीम कैसे बनाएं? (How To Make Honey Under Eye Cream)
- हनी अंडर आई क्रीम बनाने के लिए आप एक बाउल लें।
- फिर आप इसमें 3 चम्मच शहद, 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच विटामिन ई ऑयल डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर टेक्सचर क्रीम जैसा बना लें।
- फिर आप इस तैयार क्रीम को एक एयर टाइट छोटे से कंटेनर में भर लें।
- इसके बाद आप क्रीम रेफ्रिजरेटर में रखकर स्टोर कर लें।
- अब आपकी डार्क सर्कल्स के लिए हनी अंडर आई क्रीम बनकर तैयार हो चुकी है।
हनी अंडर आई क्रीम को इस्तेमाल करने का तरीका- (How To Use Honey Under Eye Cream)
- हनी अंडर आई क्रीम को लगाने से पहले आप अपने फेस को अच्छे से साफ कर लें।
- फिर आप इस क्रीम को अपनी आंखों के नीचे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस क्रीम को रोज रात को सोने से पहले लगाएं।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
4 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
7 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines