Motion Sickness While Travelling: ऐसे बहुत से लोग हैं जो पहाड़ों या लंबी यात्राओं पर जाना तो चाहते हैं, लेकिन मोशन सिकनेस (Motion Sickness) की वजह से सफर का मजा खराब हो जाता है. कार में बैठते ही चक्कर आना, उल्टी जैसा महसूस होना या सिर दर्द शुरू हो जाना ये सब लक्षण यात्रा को असहज बना देते हैं. अगर आपको भी कार में बैठते ही उल्टी, मतली या चक्कर आने की समस्या होती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं डॉ. रुपाली जैन से कि आखिर ऐसा क्यों होता है और किन आसान उपायों को अपनाकर आप मोशन सिकनेस से राहत पा सकते हैं और सफर को आरामदायक और मजेदार बना सकते हैं.
इन घरेलु उपाय से पाएं उल्टी से छुटकारा | Home Remedies Get Rid Of Motion Sickness
इस पाउडर का करें सेवन
अगर आपको कार या बस में बैठते ही उल्टी आती है या जी मचली करने लगता है और आपका ट्रिप खराब हो जाता है, तो डॉ. रुपाली जैन के अनुसार आप इस एक घरेलू उपाय से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आपको एक पाउडर तैयार करने की जरूरत होगी.
- सबसे पहले करी पत्ते अच्छे से धोकर सुखा लें.
- इसके बाद इसे अच्छे से पीस लें.
- दूसरी तरफ इलाइची दाने को सुखा कर पीस लें.
- इन दोनों का पाउडर बना लें और एयर टाइट कंटेनर में रख दें.
ये भी पढ़ें- Hair Care: इन जादुई बीजों से लौटेगा बालों का नेचुरल कालापन, जानें सेवन करने का सही तरीका
यहां देखें वीडियों– https://www.youtube.com/shorts/7ghpjHYuZBE
इस तरह करें सेवन
यात्रा पर जाने से पहले या कार/बस में बैठते समय इस पाउडर को छुटकी-छुटकी भर मुंह में डालते रहें. इसका सेवन करने से आपको किसी दवाई की जरूरत नहीं पडेगी और मोशन सिकनेस से राहत मिल जाएगी.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
ये भी पढ़ें- Wedding Skin Care Tips: दूल्हे को शादी से पहले भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, स्किन हो सकती है खराब
संबंधित खबरें
दीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
22 mins agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
1 hr agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
1 hr agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
2 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
5 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
5 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
6 hrs agoक्या आपको पता है नूडल्स सबसे पहले कहां बनाए गए थे? जानिए दिलचस्प कहानी
9 hrs agoघर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
23 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines