Hair Care Tips: बालों की हर एक समस्या को दूर करती है ये 1 चीज, बस इस विधि से लगाएं
Edited By Pooja Attri

Glycerin For Hair
Edited By Pooja Attri

Glycerin For Hair
How To Use Glycerin For Hair: बाल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन आज के समय की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के कारण आपके बाल डल और फ्रिजी हो जाते हैं। जिससे आपकी पर्सनेलिटी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
इससे बचने के लिए आप कई तरह के मंहगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स लेते हैं जोकि महंगे होने के साथ-साथ केमिकल से भरपूर भी होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बालों में ग्लिसरीन लगाने की विधि और फायदे लेकर आए हैं। ग्लिसरीन मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है इसलिए इसको लोग स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं स्किन के समान ही ग्लिसरीन बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बालों में ग्लिसरीन लगाने से आपके बालों में नमी बनी रहती है इससे आपका हेयर ड्राईनेस की समस्या दूर होती है। इतना ही नहीं ग्लिसरीन की मदद से आपके बालों को मजबूती भी प्रदान होती है जिससे आपकी बाल झड़ने की समस्या दूर होती है, तो चलिए जानते हैं बालों में ग्लिसरीन लगाने के फायदे और तरीके-
ग्लिसरीन एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जोकि आपकी स्कैल्प पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। इसके लिए नारियल के तेल में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की डालकर मिलाएं। फिर आप इसको अपने बालों में अच्छी तरह से लेकर मसाज करें। इसके बाद आप करीब 2 घंटे बाद हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में करीब 2 बार इसको लगाने से डैंड्रफ की समस्या से जल्द निजात मिलेगा।
अगर आपकी हेयर ग्रोथ रुक गई है, तो ऐसे में ग्लिसरीन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक बाउल में दो चम्मच जैतून का तेल डालें। फिर आप इसमें एक चम्मच शहद और कुछ बूंदें ग्लिसरीन डालकर मिलाएं। फिर आप इस मिक्चर को अपने गीले बालों पर लगाकर करीब 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद आप साधारण पानी की मदद से हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में इसको दो बार लगाने से मदद मिलेगी।
दोमुंहे बालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप ऑलिव ऑयल या किसी भी कैरियर ऑयल में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाकर बालों में लगाएं। इससे आपकी दोमुंहे बालों की परेशानी दूर होगी और बाल भी मजबूत बनेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: