शादी से पहले पार्टनर के बारे में पता होनी चाहिए ये 7 बातें, नहीं तो उम्र भर रिश्ता निभाना हो सकता है मुश्किल

Things You Should Know Before Marriage: शादी के लिए लड़का या लड़की देख रहे हैं या फिर आपकी शादी तय हो गई है तो शादी से पहले अपने पार्टनर के बारे में कुछ बातें पता होना जरूरी हैं. यहां जानिए कौन से सवाल आपको उनसे सीधा-सीधा पूछ लेने चाहिए.

Relationship Tips

किसी से शादी करने से पहले आपको क्या जानना चाहिए? Image Credit - Pexels

Relationship Tips: कहते हैं शादी जन्मों का बंधन है, ऐसा रिश्ता है जिसमें आप सात जन्म किसी के साथ बिताते हैं. लेकिन, अगर पार्टनर कंपैटिबल ना हो तो साथ में एक जन्म निभाना भी मुश्किल हो सकता है. ऐसे में शादी से पहले पार्टनर के बारे में कुछ बातें जान लेनी चाहिए. इन बातों से आप अपने पार्टनर (Partner) को तो बेहतर तरह से पहचान ही पाएंगे, साथ ही यह समझ जाएंगे कि आने वाली जिंदगी इनके साथ कैसी बीतने वाली है. यहां जानिए शादी होने से पहले पार्टनर के बारे में क्या-क्या पता होना चाहिए.

विज्ञापन

शादी से पहले पार्टनर के बारे में पता होनी चाहिए ये बातें | Things You Should Know Before Marrying Someone

फाइनेंस कैसे करते हैं मैनेज

विज्ञापन

पार्टनर कितना खर्च करता है, कितना कमाता है, कितनी बचत करता है और भविष्य के लिए पैसों से जुड़े क्या निर्णय लिए हैं, यह सब पार्टनर के बारे में जान लेना चाहिए. शादी के बाद पैसों से जुड़ी चिकचिक इस तरह कम हो जाती है.

धर्म और राजनीति को लेकर क्या विचार हैं

विज्ञापन

पार्टनर्स में अक्सर ही धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर बहस छिड़ जाती है. यह बहस दोनों को एकदूसरे से दूर भी कर देती है. इसीलिए किन बातों को मानते हैं, किस धर्म में विश्वास है, बाकी धर्मों के बारे में क्या सोचना है, राजनीतिक विचार क्या हैं और किस पार्टी को सपोर्ट करते हैं यह सब भी पता होना जरूरी है.

बच्चों के बारे में क्या ख्याल है

विज्ञापन

जिससे आप शादी कर रहे हैं उसे बच्चे (Children) चाहिए या नहीं यह जान लेना जरूरी है. बच्चों के बारे में शादी से पहले ही बात कर ली जाए तो शादी के बाद यह मुद्दा कभी लड़ाई की वजह नहीं बनता है. जो पार्टनर्स शादी से पहले बच्चों के बारे में बात नहीं करते वे अक्सर ही इस बात पर हर दिन लड़ाई करने के लिए मजबूर हो जाते हैं.

परिवार को लेकर क्या सोचते हैं

विज्ञापन

परिवार को लेकर पार्टनर के क्या विचार हैं या शादीशुदा जिंदगी में परिवार की क्या भूमिका होगी इसपर बात करना जरूरी है. ऐसा ना हो कि शादी के बाद पति अपनी पत्नी के साथ अकेले समय बिताने के बजाय हर जगह परिवार को ले जाएं और यह बात पत्नी को पसंद ना आए. इस तरह की चीजें शादी से पहले ही डिस्कस कर लेनी चाहिए.

प्यार जताने का क्या तरीका है

विज्ञापन

आप जिससे शादी करने वाले हैं कम से कम आपको उनके बारे में यह तो पता होना ही चाहिए कि उनका प्यार जताने का क्या तरीका है या क्या लव लैंग्वेज (Love Language) है. शादी के बाद ऐसा ना हो कि आप पति या पत्नी से यही पूछते रह जाएं कि तुम मुझसे प्यार करते भी हो या नहीं.

लड़ाई वाली स्थिति में पार्टनर कैसे करता है रिएक्ट

विज्ञापन

लड़ाई होने पर पार्टनर बहुत ज्यादा गुस्सा करने लगता है या फिर बात करके चीजें सुलझाता है यह जान लेना जरूरी है. जो व्यक्ति लड़ाई होने पर बात ही नहीं करता और अगले दिन ऐसे रिएक्ट करता है जैसे कुछ हुआ ही नहीं है, उसके साथ अक्सर ही रिश्ते निभाना मुश्किल लगने लगता है. बात करके चीजें सुलझा लेने की आदत ही रिश्ते को मजबूत बनाए रखती है.

दूसरों के सामने आपसे कैसा व्यवहार करता है

विज्ञापन

अगर आपका पार्टनर दूसरों के सामने आपकी बुराई करता है, मजाक उड़ाता है या बहुत ज्यादा चुटकी लेता है तो ये आदतें बाद में शादी के बाद झगड़े की वजह बन सकती हैं. इसीलिए अपने पार्टनर की इस आदत को नोटिस करें और जानें कि वह किसी और के सामने आपसे कैसा बर्ताव करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ