Thick hair TIPS: ये चीज बालों को बना देगी घना...मजबूत और शाइनी, बस ऐसे करें यूज

Thick hair TIPS Agg beneficial for hair thick hair balon ko ghana kaise banayen

Thick hair TIPS Agg beneficial for hair thick hair balon ko ghana kaise banayen

Thick hair TIPS: अंडा आपके बालों को मजबूत, काला और घना बना सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अंडे का पीला भाग जिसे Egg Yolk कहा जाता है, वह बालों को अच्छी मात्रा में प्रोटीन देता है। जिससे उनकी ग्रोथ तेज करने में मदद मिलती है। जिन लोगों के बाल ड्राई होते हैं या फिर टूट रहे हैं उन्हें खासतौर से अंडे के पीले हिस्से को बालों पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से मुलायम, चमकदार, घने और मजबूत बनते हैं।

विज्ञापन

दरअसल, जब आपके बालों को पर्याप्ता मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता तो वह टूटने लगते हैं। साथ ही पतले हो जाते हैं। लिहाजा न तो अच्छा हेयर स्टाइल होता औ न ही कोई नया लुक मिलता है। इसलिए आप घने बालों के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे जानिए बालों को घना बनाने के लिए अंडा का यूज कैसे करें।

विज्ञापन

घने बालों के लिए अंडा हेयर मास्क

  • सबसे पहले 2 अंड की जर्दी निकाल लेना है।
  • इसे आप अच्छी तरह से फैंट लें और मिक्स करें।
  • इसके बाद फैंटी हुई जर्दी को स्कैल्प पर लगाएं।
  • फिर करीब आधे घंटे बाद बालों को गर्म पानी से धुलें।
  • हफ्ते में आप 2 बार इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बालों में अंडा लगाने से हेयर घने, काले, मजबूत होते हैं।

ध्यान रखें ये जरूरी बात

दरअसल, अंडा पोषक तत्वों का भंडार होता है, जिसमें सबसे अहम प्रोटीन होता है। प्रोटीन बालों के लिए बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि जिसके भी बाल नॉर्मल हैं वो अंडे के दोनों भाग यानी पीले और सफेद का यूज कर सकते हैं। वहीं ऑयली बाल वाली महिलाों को स्कैल्प पर अंडे का सफेद भाग लगाना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ