हरा-भरा गार्डन सभी को अच्छा लगता है, लेकिन मौसम के हिसाब से फूल सूख जाते हैं. गर्मियों के पौधे अलग होते हैं, बरसात और सर्दियों के बिल्कुल अलग, जिन्हें मेंटेन करने का तरीका भी अलग होता है. ऐसे में अगर आप सर्दियों के लिए गार्डिनिंग प्लान कर रहे हैं तो अक्टूबर का महीना काफी अच्छा रहता है. साथ ही, यह महीना गार्डनिंग के शौकीनों के लिए काफी खास होता है. इस महीने में गर्मी कम होने लगती है और मौसम धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ता है. यही समय कई विंटर फ्लावरिंग पौधों की तैयारी शुरू करने का होता है. अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपका गार्डन रंग-बिरंगे फूलों से खिला रहे तो अक्टूबर में कुछ खास फूलों के पौधे या बीज लगाए जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सस्ते पुराने गैजेट्स के लिए मशहूर है गफ्फार मार्केट, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
अक्टूबर में कौन से पौधे लगाएं? | Plants Can Grow in October Month
- गेंदे का पौधा- गेंदा सर्दियों के मौसम में खिलने वाले लोकप्रिय फूलों में से एक है. इसके पीले और नारंगी रंग के फूल गार्डन को खूबसूरत बना देते हैं. इसे गमले या जमीन, दोनों जगह लगाया जा सकता है. गेंदा को अच्छी धूप और पानी निकासी वाली मिट्टी पसंद होती है.
- पेटूनिया- पेटूनिया अपने चमकीले और कई रंगों के फूलों के लिए जाना जाता है. इसके फूल गुलाबी, बैंगनी, सफेद, लाल और कई दूसरे रंगों में दिखाई देते हैं. अक्टूबर के आसपास इसकी बुवाई या पौध तैयार करना सर्दियों में फूल पाने के लिए सही समय हो सकता है. इसे ऐसी जगह रखें जहां सही धूप आती हो, वरना ग्रोथ अच्छी हो.
- पैंसी- अगर आपको छोटे और बेहद खूबसूरत फूल पसंद हैं तो पैंसी गार्डन के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके फूल कई रंगों और पैटर्न में आते हैं. ठंडे मौसम में यह अच्छी तरह बढ़ता है और गमलों, बॉर्डर या छोटी क्यारियों में लगाया जा सकता है. इसलिए आपको मिट्टी और गमला चाहिए होगा और नर्सरी से बीज खरीदकर लगाने होंगे.
- एंटीराइनम- एंटीराइनम को आमतौर पर स्नैपड्रैगन भी कहा जाता है. इसके फूल डंठल पर गुच्छों की तरह खिलते हैं और गार्डन को खूबसूरत लुक देते हैं. यह ठंडे मौसम में अच्छी तरह बढ़ने वाला फूल है. इसे अच्छी धूप वाली जगह और भुरभुरी, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाना बेहतर रहता है.
- एस्टर- एस्टर के फूल दिखने में बहुत ही अच्छे लगते हैं. उनके फूलों का रंग गुलाबी, बैंगनी, नीले और सफेद रंग का होता है. इस पौधे को उगाने का सबसे सही समय अक्टूबर या नवंबर या फरवरी या मार्च होता है. अगर आप इसे लगाना चाहते हैं तो अगले महीने लगा सकते हैं. इसके लिए आपको बस मिट्टी और बीज की जरूरत होगी.
इसे भी पढ़ें- सर्दी आते ही सिर में क्यों बढ़ जाती है रूसी? जानिए Dandruff के कारण और इससे छुटकारा पाने के आसान तरीके
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
5 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
7 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
13 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
14 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
15 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines