Relationship Tips: डिटैचमेंट या वैराग्य का मतलब यह नहीं है कि आप जो चाहते हैं उसे छोड़ दें या उससे दूर चले जाएं लेकिन जिन चीजों के पीछे आप भागते हैं उन्हें अक्सर खो देते हैं क्योंकि शायद वो चीजें या वो लोग आपके लिए बने ही नहीं हैं. इसी बारे में बता रहे हैं हिपनोथेरैपिस्ट प्रतीक बजाज. थेरेपिस्ट (Therapist) ने बताया कि किस तरह आप जिसे चाहते हैं उसे पा सकते हैं. यहां जानिए अपने प्यार या किसी जरूरी चीज को पाने के लिए किस तरह सीखा जाता है लॉ ऑफ डिटैचमेंट (Law Of Detachment) और यह क्यों जरूरी है.
किस तरह जिंदगी में रहेंगे जरूरी लोग
थेरेपिस्ट ने बताया आप जिस चीज के पीछे जितना भागते हैं वो आपसे उतनी ही दूर चली जाती है, चाहे वो कोई इंसान हो, मोहब्बत हो या तुम्हारा सपना. यही है लॉ ऑफ डिटैचमेंट. जब तुम किसी चीज से बहुत ज्यादा चिपक जाते हो तो तुम उसे नहीं बल्कि अपने आप को खो देते हो. फिर हर इमोशन, हर ख्याल बस उसी चीज के चारों ओर घूमता रहता है. यहां पर ही गेम चेंज करने की जरूरत होती है.
डिटैचमेंट का मतलब किसी चीज को छोड़ देना नहीं है, इसका मतलब है अपनी शांति (Peace) को पहले रखना. थेरेपिस्ट कहते हैं कि जब तुम छोड़ना सीख जाते हो तो तुम्हें समझ आ जाता है कि जो तुम्हारा है वो चलकर तुम तक जरूर आएगा, उसके पीछे भागने की जरूरत नहीं है. थेरेपिस्ट इस बात पर जोर देते हैं कि आपको सोचकर देखना चाहिए कि जो चीज तुम्हारे लिए बनी है तुम्हें उसके पीछे भागने की जरूरत नहीं होती. वो खुद रास्ते बनाकर तुम तक चलकर आती है.
थेरेपिस्ट कहते हैं कि आपको खुद से यह वादा करना चाहिए कि अब आप किसी के पीछे नहीं भागेंगे, अपनी एनर्जी उन लोगों और चीजों पर खर्च नहीं करेंगे जो आपको छोड़ने के लिए बने हैं.
कैसे सीखते हैं लॉ ऑफ डिटैचमेंट
- वर्तमान में जीकर और अतीत को पीछे छोड़कर लॉ ऑफ डिटैचमेंट सीखा जाता है.
- यह समझना जरूरी है कि आपके कंट्रोल में कुछ नहीं है और स्वीकार करना जरूरी है.
- खुद में खुशी ढूंढना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – New Year 2026: न्यू ईयर पार्टी में दिखना चाहती हैं सबसे खूबसूरत तो सेलेब्स के इन लुक्स से ले लीजिए आइडिया
संबंधित खबरें
दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
17 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
30 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines