The Mathematics of Love: जिंदगी में गणित का एक अहम रोल होता है, लेकिन इसकी भूमिका को समझने के साथ अपनाने का तरीका सभी का अपना अलग-अलग है। लाइफ गेन एंड लॉस में सिमट चुकी है। अलग-अलग तरह से लोग अपने लाइफ में प्लस-माइंस का गेम खेल रहे हैं। हर कदम पर लाइफ का मैट्रिक्स एक नया कॉलम नया बनाने के साथ जिंदगी में नए गणित से रूबा-रू कर देता है। कितनी भी कोशिश कर लो लेकिन रिलेशनशिप के ईकोनोमिक लॉजिक को हर कोई नहीं समझ पाता है, बस जिंदगी के मैथमेटिक्स में हम सभी उलझे रह जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर एक बार मैथमेटिक्स को आप समझ गए तो ये एक सच्चा प्यार दिलवाने में आपके बड़े काम आ सकता है। जी हां, प्यार के मैथमेटिक्स को समझकर आप अपने पार्टनर के साथ एक खुशहाल जिंदगी बीता सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे प्यार पाने में मैथमेटिक्स मददगार साबित हो सकता है?
डेटिंग पूल को समझें मैथमेटिकल इक्युएशन
अगर आप किसी को डेट कर रहे हैं तो अपने डेटिंग पूल को एक मैथमेटिकल इक्युएशन सोच लें। एक अच्छा पार्टनर सर्च करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा मैच से मिलना चाहिए, जिसके बाद आपके लिए ये तय करना आसान हो सकेगा कि आपके लिए कौन सा सबसे बेस्ट मैच है। ऐसे में आप देख सकेंगे कि किसके साथ वक्त बिताने से लेकर आपकी दूसरी एक्टिविटीज मैच हो रही है। इसके लिए आप अलग-अलग डेटिंग ऐप्स को अपनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर एक मनचाह पार्टनर ढूंढ़ सकते हैं।
भागफाल का भी है अहम रोल
प्यार के मैथमेटिक्स में भागफाल का भी अहम रोल है, जिसे अगर समझ लिया तो आप कम्पैटिबल पार्टनर को आसानी से सर्च कर पाएंगे। हालांकि, एक कम्पैटिबल पार्टनर ढूंढना आसान नहीं है, इसके लिए आपको कई पहलुओं को बारीकियों से समझना पड़ेगा। इसके लिए कम्पेटिबिलिटी क्यूसेंट (compatibility quotient) आपके काम आ सकता है, जो साझा की गई रुचियां, कम्युनिकेशन और सामान्य मूल्य जैसे आधारों पर तय करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके जरिए आप अपने पार्टनर की कमजोरियों और मजबूतियों का आकड़ा लगा सकते हैं।
लव लैंग्वेज का इक्युएशन
प्यार की कई भाषाएं होती हैं जिसे कई बार बोलकर तो कई बार बस समझकर ही समझ लेना चाहिए। डॉ. गैरी चैपमैन द्वारा प्रचलित प्रेम भाषाओं (Love Language) को एक गणितीय समीकरण (Mathematical Equation) के तौर पर देखा जा सकता है। सभी अपने अंदाज से प्रेम भाषा को अपनाते हैं, जिसे बोलने का तरीका भी सबका अलग होता है। आप किस तरह की बोली प्यार से बोलते हैं और सामने वाला उसे किस तरह से समझता है, ये कहीं न कहीं दोनों के बीच के संबंध ही तय कर सकते हैं। लव लैंग्वेज का इक्युएशन समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर आपने एक बार समझ लिया तो जिंदगी खुशहाल भी हो सकती है।
कम्युनिकेशन की शक्ति
मैथमेटिक्स से हम साफ और प्रभावी कम्युनिकेशन का महत्व सीख सकते हैं। आप इन रूल्स को अपने रिश्ते पर लागू कर सकते हैं। आपसी बातचीत से हर समस्या का हल निकाल सकते हैं। किसी भी रिश्ते की मजबूती के लिए ताल-मेल का होना जरूरी है। अपनी भावनाओं, चिंताओं और अपेक्षाओं को जाहिर करने के लिए पार्टनर के साथ आप किस तरह से बातचीत कर रहे हैं ये अहम भूमिका निभाता है। इस कम्युनिकेशन मंत्र को अपनाकर आप एक खुशहाल लव लाइफ जी सकते हैं।
द लॉ ऑफ एवरेज
मैथमेटिक्स के द लॉ ऑफ एवरेज की भूमिका ऑनलाइन डेटिंग के दौरान काम की साबित हो सकती है। ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स आपको किसी से मिलाने के लिए गणितीय एल्गोरिदम (Mathematical Algorithms) पर निर्भर होता है, जोकि द लॉ ऑफ एवरेज पर काम करते हैं, जिसका लक्ष्य आपके अनुसार एक बेहतर मैच को ढूंढना होता है। ईमानदारी और सही जानकारी प्रदान कर डेटिंग ऐप से आप इन एल्गोरिदम की प्रभावशीलता को अधिक बढ़ा सकते हैं।
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
3 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
8 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
8 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
9 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
10 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
13 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines