हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Thandai Kulfi Recipe: रंगों के त्योहार पर लें 'ठंडाई कुल्फी' का मजा, मेहमानों को आएगी पसंद

विज्ञापन
Thandai Kulfi Recipe

Thandai Kulfi Recipe: होली के त्योहार पर खाने की तो बाढ़-सी आ जाती है। रंगों के त्योहार पर रंग ही नहीं बल्कि खूब मिठाई भी बनती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर मिठाई खिलाकर इस त्योहार को मनाते हैं।

होली की त्योहार पर अगर कुछ ठंडा ना बने तो होली का त्योहार मानों अधूरा-सा लगता है। इसलिए आज हम आपके लिए ठंडाई कुल्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आप इसे आसानी से घर पर बना सकें।

ठंडाई कुल्फी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

ब्रेड स्लाइस- 3, गुलाब पंखुड़ियां- 2 टेबलस्पून, पिस्ता- 3 टेबलस्पून, बादाम- 3 टेबलस्पून, काजू- 3 टेबलस्पून, तरबूज बीज- 1 टेबलस्पून, इलायची- 12, सौंफ- 1 टेबलस्पून, केसर- 1/2 टी स्पून, चीनी- जरूरत के मुताबिक, दूध- 2 कप

विज्ञापन

बनाने की विधि

ठंडाई कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक ब्रेड स्लाइस लेना है। इसके बाद इसके टुकड़े कर लें। इसके बाद इन टुकड़ों को एक मिक्सर में डालकर उसमें गुलाब की पत्तियां, पिस्ता, काजू और बादाम डाल दें।

इसके साथ ही जार में तरबूज बीज, इलायची, सौफ समेत अन्य सामग्रियां डाल दे। इसके बाद जार के अंदर 2 कप दूध डालें और उसका ढक्कन लगाकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें।

विज्ञापन

इसके बाद इन सभी सामग्रियों का एक स्मूद पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद एक बड़े बॉउल में कुल्फी का पेस्ट डाल दें और फिर उसे कम से कम 3-4 मिनट तक चलाते हुए पका लें।

इसके बाद जब यह पेस्ट गाढ़ा हो जाए, तो कुल्फी का पॉट लें और उसमें इस तैयार किया गए घोल को भर दें। इसके बाद गुलाब की पंखुड़िया को पेस्ट के ऊपर डाल दें।

विज्ञापन

इसके बाद कुल्फी के पॉट को 6 से 8 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद जब भी इसे खाना हो तो फ्रिज में से कुल्फी निकालें और मेहमानों को सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola