Teeth Whitening Tips: पीले और गंदे दांतों के कारण अक्सर लोग खुलकर नहीं हंस पाते और कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। गंदे और पीले दांत चेहरे की खूबसूरती खराब कर देते हैं। ऐसे में अगर आप पीले दांतों को चमकदार बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने दांतों को सफेद मोती की तरह चमका सकते हैं। इस उपाय को अपनाने से आपके दांत स्वस्थ और मजबूत बनेंगे।
ऐसे दूर करें दांतों का पीलापन
संतरे और नींबू का छिलका- अगर आप अपने दांतों को मोती जैसा सफेद बनाना चाहते हैं तो संतरे और नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें चबाने और दांतों पर मलने से पीले दांत सफेद हो जाते हैं। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करें, कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
नीम की दातुन- नीम का दातुन दांतों के लिए रामबाण इलाज है। रोजाना नीम की दातुन करने से दांत स्वस्थ, चमकदार रहते हैं और उनमें कीड़े भी नहीं लगते। दांतों पर जमा पीलापन दूर करने के लिए आप रोजाना नीम की दातुन कर सकते हैं।
सेंधा नमक और सरसों का तेल- अगर आप रोजाना सरसों का तेल और सेंधा नमक मिलाकर अपने दांतों पर लगाएंगे तो इससे दांतों का पीलापन और पायरिया की समस्या खत्म हो जाएगी। सेंधा नमक में आयरन, आयोडीन, एंटीबैक्टीरियल गुण, फास्फोरस, पोटैशियम, क्रोमियम, लिथियम, सोडियम, क्लोराइड जैसे तत्व मौजूद होते हैं।
ये भी पढ़ें- White Tiles Cleaning: सिर्फ 10 रुपये में व्हाइट टाइल्स पर आएगी शीशे जैसी चमक! अपनाएं ये टिप्स
नींबू और सरसों का तेल- एक चम्मच नमक में सरसों का तेल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे अपने दांतों पर लगाकर ब्रश करें। दांतों का पीलापन दूर करने का यह बहुत ही कारगर उपाय है। ऐसा हफ्ते में 3-4 बार करें।
तेजपत्ता- तेज पत्ते को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे अपने दांतों पर लगाएं। हफ्ते में 3-4 बार ऐसा करने से दांतों का पीलापन दूर होने लगेगा।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
5 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
9 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
10 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
10 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
12 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
13 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
14 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
16 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines