दांतों का पीलापन नहीं बनेगा शर्म की वजह, घरेलू नुस्खे से दांत हो जाएंगे सफेद

Teeth Whitening Tips: हमारे चेहरे की खूबसूरती हमारी स्माइल से झलकती है, लेकिन अगर स्माइल करते समय हमारे पीले दांत दिख जाएं तो ऐसे में कॉन्फिडेंस लो हो जाता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर मिनटों में आप अपने दांतों को चमका सकते हैं।

Teeth Whitening Tips

Teeth Whitening Tips: जब भी हम किसी से मिलते हैं तो उनका ध्यान सबसे पहले हमारे चेहरे और दांतों पर ही जाता है। ऐसे में दांतों को साफ रखना बहुत जरूरी है। सफेद और चमकीले दांतों से सुंदरता तो बढ़ती ही है, साथ ही कॉन्फिडेंस भी आता है। हालांकि कई बार दांतों की सही तरह से देखभाल ना करने से दांतों में पीलापन आने लगता है, जिसकी वजह से चेहरे की सुंदरता पर भी असर पड़ता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप घर बैठे ही दांतों के पीलेपन से छुटकारा पा सकते हैं।

दांत क्यों हो जाते हैं पीले?

बता दें कि दांतों में पीलापन कई वजहों से आ सकता है। जैसे कि खराब ओरल हेल्थ, अच्छे से दांतों की साफ सफाई नहीं करने से, ज्यादा चाय पीने से या फिर गलत खानपान की आदतों से। इसके अलावा सुपारी खाने से भी दांत पीले पड़ने लगते हैं।

पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?

दांतों को साफ रखने के लिए और पीलापन दूर करने के लिए सबसे पहले एक अदरक लें और उसे बारीक-बारीक ग्रेड कर लें। फिर उसे छन्नी से छान लें और उसके रस को अलग कर लें। इसके बाद अदरक के रस में आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच कोलगेट पाउडर डालें। अगर आपके पास कोलगेट पाउडर नहीं है तो आप इसमें कोलगेट का पेस्ट भी डाल सकते हैं। इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और इस तरह आपका ये पेस्ट तैयार हो गया। अब आप इससे रोजाना पेस्ट कर सकते हैं। अगर नियमित रूप से आप इस पेस्ट से दांतों को साफ करेंगे तो कुछ ही समय में आपको दांतों के पीलेपन से छुटकारा मिल जाएगा।

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। News24 की ओर से इस जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ