हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Teeth Brightening: पीले दांतों से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा दिलाएगी यह जोड़ी, फॉलो करें सिंपल घरेलू नूस्खा

Teeth Brightening: सफेद, चमकदार दांतों के लिए बार-बार डेंटिस्ट के पास जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको दो चीजों की ऐसी जोड़ी के बारे में बताने वाले हैं जो दांतों को एकदम चांद जैसा चमका देंगे। और आप खुलकर मुस्कुरा सकेंगे।

विज्ञापन
Teeth Brightening Remedies

Teeth Brightening: चमकदार सफेद दांत इंसान में कॉन्फिडेंस को बढ़ाते हैं। कॉन्फिडेंस हो तो इंसान कोई भी काम करने में नहीं घबराएगा। जिनके पास कुदरती सफेद दांत हैं, उनके लिए तो बढ़िया है, मगर जिनके दांत पीले रहते हैं, उन्हें हमेशा किसी भी इवेंट से पहले डेंटिस्ट से अपने दांतों की सफाई करवानी पड़ती है। सफेद दांतों की यह ट्रीटमेंट काफी महंगी होती है। कुछ लोगों के लिए बार-बार इसे करवाना काफी मुश्किल होता है। हालांकि, कई महंगे टूथपेस्ट भी हैं जो आपके दांतों को सफेद बनाने में मदद करते हैं। लेकिन इन पेस्ट से दांतों की सेहत खराब हो सकती है। चलिए आपको एक आसान घरेलू उपाय बताते हैं जो आपके दांतों को घर बैठे चमका देगा।

क्या है यह नुस्खा

ये हाइड्रोजन पेरोक्साइड और बेकिंग सोडा की जोड़ी है जो दिखाती है अपना अनोखा कमाल। हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल सफेद दांतों के लिए किया जाता है। हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक डिसइंफेक्टेंट होता है जो रंगीन चीजों को सफेद बना सकता है। इसमें मौजूद प्रॉपर्टीज से दांत धीरे-धीरे पीले रंग को छोड़ने लगते हैं।

Teeth Brightening Remedies

कैसे बनाएं इसका पेस्ट?

इसके लिए आपको इन चीजों की जरूरत है:

1 चम्मच बेकिंग सोडा
2 बड़े चम्मच 3% सोल्यूशन वाला हाइड्रोजन पेरोक्साइड
1 कटोरा
1 ब्रश

अब कटोरे में बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड डालकर ब्रश की मदद से मिला लें। इसे तब तक मिलाना होगा जब तक ये एक मोटे पेस्ट की तरह न बन जाएं। अगर मिश्रण सूखा या गीला हो जाए, तो इसमें इन चीजों को थोड़ा-थोड़ा और मिला लें।

ये भी पढ़ें- कौन से सूखे मेवे भिगोएं और कौन से नहीं? जानिए पूरी गाइड 

कैसे करना इस्तेमाल?

इसे आपको कम से कम यूज करना है। अपने ब्रश को इस पेस्ट में डूबोकर थोड़ा सा पेस्ट लगाएं। इसके बाद इससे दांतों पर ब्रश करें। आपको ब्रशिंग के लिए सर्कुलर मोशन में ब्रश को धीरे-धीरे घुमाना है। लगभग 10 मिनट तक ऐसे ही ब्रश करें। उसके बाद सादे पानी से कुल्ला कर लें। ध्यान रहे, ये आपको रोज नहीं करना है और न ही ज्यादा मात्रा में इसका यूज करना है। ऐसा करने से मसूड़े कमजोर हो सकते हैं और इनमें जलन भी हो सकती है। इस नुस्खे को संभलकर ट्राई करें और अपनी मुस्कान को चमकाएं।

दांतों के लिए अन्य टिप्स

दिन में दो बार ब्रश और एक बार फ्लॉसिंग जरूर करें।
खाने-पीने पर ध्यान दें, ज्यादा चाय-कॉफी या मीठा खाने से भी दांत पीले पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये 5 काम, वरना हो सकती है कैंसर से लेकर पेट की समस्याएं! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें