हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tea Side Effects: चाय की लत से ऐसे पाएं छुटकारा, फिर कभी नहीं करेगा पीने का मन

Tea Side Effects: अगर आपको भी दिनभर में 7 से 8 कप चाय पीने की आदत है और आप इस आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो धनिया और अदरक का काढ़े सेवन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Tea Side Effects

Tea Side Effects: कई लोग सुबह उठते ही चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे सुबह खाली पेट पीने से आपकी हेल्थ के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। अधिकतर लोग चाय इसलिए भी पीते हैं ताकि उन्हें नींद न आए, तो वहीं कुछ लोग अपना सिर दर्द, तनाव और मूड को फ्रेश रखने के लिए चाय पीते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे चाय उनकी आदत बन जाती है जिसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है। इस लत के कारण  कई लोग दिनभर में कम से कम 8 से 10 कप चाय पी जाते हैं और उनके शरीर में इस वजह से कई तरह की परेशानी भी होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी चाय की लत को छोड़ना चाहते हैं, तो यहां बताए गए धनिया और अदरक का काढ़े का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस काढ़े को आप कैसे बना सकते हैं?

कैसे बनाएं ये काढ़ा

1.इस काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले 3 लीटर पानी लिजिए।

2.इसके बाद इसमें 10 ग्राम अदरक को कूटकर डालें।

विज्ञापन

3.इसके साथ 10 ग्राम धनिया पाउडर डालें।

4.अब इस पानी को आधा होने तक उबाल लें।

विज्ञापन

5.इसके बाद इसे ठंडा कर के छन्नी से छान लें।

6.अब इस काढ़े को हर रोज एक कप पी सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

धीरे-धीरे छोड़े आदत

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी आदत को अचानक छोड़ने से भी हमारे शरीर के लि नुकसान हो सकते हैं। अचानक चाय बंद करने से सिर दर्द, थकान और मूड स्विंग जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती सकती हैं। अगर आपको चाय की लत है तो इसे अचानक न छोड़कर धीरे-धीरे इसकी मात्रा को कम करें। अगर आप दिन में 7 से 8 कम चाय पीते हैं तो इसे कम कर के 2 या 3 कप ही पिएं। सप्ताह भर के बाद 2 से 3 कप की बजाय 1 ही चाय पिएं। ऐसा करने से महीने भर के अंदर चाय की आदत छूट सकती है।

विज्ञापन

चाय पीने के नुकसान

1.पेट में कब्ज, गैस और दर्द की समस्या।

2.नींद न आने की परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

3.सीने में जलन की समस्या।

4.घबराहट का बढना।

विज्ञापन

5.डाईजेशन की परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola