Tea Quality Check: चाय पीना लगभग सभी को पसंद होता है। कई लोग तो अपने दिन की शुरुआत ही चाय से करते हैं। आज के समय में चाय की बढ़ती मांग के कारण इसमें मिलावट की जाने लगी है, जिसकी वजह से चाय पत्ती की क्वालिटी खराब हो गई है। इसके कारण जब आप लगातार चाय का सेवन करते हैं तो पेट से जुड़ी समस्याएं और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में चाय की पत्तियों की शुद्धता को चेक करना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं आप इसे घर पर कैसे चेक कर सकते हैं?
पानी में डाल कर करें चेक
सबसे पहले एक गिलास ठंडा पानी लें, अब इस पानी में एक से दो चम्मच चाय की पत्तियां डालकर 1 मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर में अगर पानी में कलर निकल आए तो समझ जाएं कि चाय की पत्ती में मिलावट है। असली चाय की पत्तियों में इतनी जल्दी रंग नहीं निकलता है।
ये भी पढ़ें- विटामिन के कैप्सूल से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, डाइट में करें शामिल
खुशबू और टेस्ट
शुद्ध चाय की पत्तियों से एक अलग नेचुरल खुशबू आती है, जो उनकी किस्म की खासियत होती है, जैसे चमेली की चाय में फूलों की खुशबू या असम की चाय में माल्ट की गंध। वहीं, अगर आपकी चाय में बासी गंध आती है, तो ये खराब क्वालिटी की चाय हो सकती है, जिसके कारण चाय का स्वाद खराब हो सकता है।
हाथों से रगड़े
चाय पत्ती को सिर्फ 2 मिनट के लिए हाथों पर रगड़ने अगर आपके हाथों में कोई रंग दिखे तो समझ जाएं कि चाय की पत्ती में कुछ मिला हुआ है। ये बताता है कि आपकी चाय पत्ती मिलावटी है।
ये भी पढ़ें- बिना दवा के इन 3 आसान तरीकों से ब्लड शुगर करें कंट्रोल! डॉक्टर ने दिए सुझाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
12 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
14 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
18 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
19 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
20 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
21 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines