Tea Quality Check: आपकी चाय पत्ती मिलावटी तो नहीं? इन 3 आसान तरीकों से करें चेक

Tea Quality Check: अगर आप भी हर रोज चाय पीना पसंद करते हैं, तो आपके लिए ये जाना भी जरूरी है कि आपकी चाय मिलावटी को नहीं है? आइए जानते हैं आप इसे किन-किन तरीकों से चेक कर सकते हैं?

Tea Quality Check

Tea Quality Check

विज्ञापन

Tea Quality Check: चाय पीना लगभग सभी को पसंद होता है। कई लोग तो अपने दिन की शुरुआत ही चाय से करते हैं। आज के समय में चाय की बढ़ती मांग के कारण इसमें मिलावट की जाने लगी है, जिसकी वजह से चाय पत्ती की क्वालिटी खराब हो गई है। इसके कारण जब आप लगातार चाय का सेवन करते हैं तो पेट से जुड़ी समस्याएं और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में चाय की पत्तियों की शुद्धता को चेक करना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं आप इसे घर पर कैसे चेक कर सकते हैं?

पानी में डाल कर करें चेक

सबसे पहले एक गिलास ठंडा पानी लें, अब इस पानी में एक से दो चम्मच चाय की पत्तियां डालकर 1 मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर में अगर पानी में कलर निकल आए तो समझ जाएं कि चाय की पत्ती में मिलावट है। असली चाय की पत्तियों में इतनी जल्दी रंग नहीं निकलता है।

Advertisment

खुशबू और टेस्ट

शुद्ध चाय की पत्तियों से एक अलग नेचुरल खुशबू आती है, जो उनकी किस्म की खासियत होती है, जैसे चमेली की चाय में फूलों की खुशबू या असम की चाय में माल्ट की गंध। वहीं, अगर आपकी चाय में बासी गंध आती  है, तो ये खराब क्वालिटी की चाय हो सकती है, जिसके कारण चाय का स्वाद खराब हो सकता है।

हाथों से रगड़े

चाय पत्ती को सिर्फ 2 मिनट के लिए हाथों पर रगड़ने अगर आपके हाथों में कोई रंग दिखे तो समझ जाएं कि चाय की पत्ती में कुछ मिला हुआ है। ये बताता है कि आपकी चाय पत्ती मिलावटी है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ