Real Tea: बाजार में ऐसी कितनी ही पत्तियां या कहें कि हर्बल पेय मिलते हैं जिन्हें चाय कह दिया जाता है, लेकिन भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार, हर पत्ती का पेय चाय नहीं कहला सकता है. रोज टी, कैमोमाइल टी या हिबिस्कस टी को अब चाय नहीं कहा जा सकता है. चाय सिर्फ उस पेय को कह सकते हैं जिसे कैमेलिया साइनेंसिस (Camellia Sinensis) नाम के पौधे की पत्तियों से बनाया जाता है. कैमेलिया साइनेंसिस कौन सा पौधा है और सिर्फ इसे ही चाय क्यों कहा जाएगा, यहां जानिए वजह.
क्या है कैमेलिया साइनेंसिस
कैमेलिया साइनेंसिस उस पौधे का वैज्ञानिक नाम है जिससे ब्लैक टी या वाइट टी बनाई जाती है. इन चाय को बनाने वाला पौधा एक ही है लेकिन इस पौधे की पत्तियों को अलग-अलग ऑक्सीकरण के तरीके से होकर गुजरना पड़ता है और तब चाय बनाई जाती है. ग्रीन टी में कैमेलिया साइनेंसिस की पत्तियों को बिना ऑक्सीकरण के तुरंत सुखाया जाता है, ब्लैक टी में पत्तियों को पूरी तरह से ऑक्सीकृत किया जाता है जिससे चाय काली और कड़क बनती है और वाइट टी पौधे की कोमल और नई पत्तियों से बनाई जाती है.
कैमेलिया साइनेंसिस के क्या फायदे होते हैं
इस चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कैटेचिन और पॉलीफेनोल होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं. कैफीन मानसिक सतर्कता को बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है. वहीं, एल-थिएनाइन एक अमीनो एसिड है जो तनाव को कम करने और मन को शांत रखने में मदद करता है.
FSSAI ने कही यह बात
चाय को लेकर FSSAI का कहना है कि कैमेलिया साइनेंसिस से बनी चाय ही कानूनी रूप से चाय कहला सकती है. संस्थान का कहना है कि किसी दूसरे पौधे या फूल से बनी ड्रिंक या कहें काढ़े को चाय कहना भ्रामक है. ये ड्रिंक्स चाय की वैधानिक परिभाषा को पूरा नहीं करते हैं. FSSAI ने कारोबारियों को निर्देश दिया है कि उन्हें नियम का पालन करना होगा और स्पष्ट परिभाषा से अलग किसी ड्रिंक को चाय कहकर बेचने पर जरूरी कार्यवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें – Paneer Tikka Recipe: पनीर टिक्का में क्या-क्या डाला जाता है और पनीर को मैरीनेट कैसे करें, जानिए यह खास रेसिपी
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
7 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
8 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
11 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
15 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines