Paneer Tikka Recipe: पनीर टिक्का में क्या-क्या डाला जाता है और पनीर को मैरीनेट कैसे करें, जानिए यह खास रेसिपी

Paneer Tikka Recipe In Hindi: बिना ओवन या तंदूर के घर पर ही आसानी से पनीर टिक्का बनाया जा सकता है. यहां जानिए नए साल पर बनाने के लिए पनीर टिक्का की खास रेसिपी.

Paneer Tikka Recipe

Paneer Tikka: घर पर इस तरह तैयार करें पनीर टिक्का. Image Credit - Pexels

Paneer Tikka Recipe: नए साल का स्वागत करते हुए सभी जश्न मनाते हैं. इस खास मौके पर बाहर आना-जाना और घूमना-फिरना तो लोगों को पसंद ही होता है, इसके अलावा घर में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का अपना ही अलग मजा है. बहुत से लोग नए साल पर घर में ही पकवान बनाना पसंद करते हैं. ऐसे में आपके लिए यहां एक बेहद ही स्पेशल रेसिपी दी गई है. यह रेसिपी है स्वादिष्ट पनीर टिक्का की. नए साल के मौके पर बिना ओवन और तंदूर के पनीर टिक्का कैसे बनाते हैं आप भी जान लीजिए, सभी उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

विज्ञापन

पनीर टिक्का की रेसिपी | Paneer Tikka Recipe In Hindi

सामग्री –

विज्ञापन

पनीर- 250 ग्राम
दही – आधा कप
शिमला मिर्च – एक बड़ी ( चौकोर कहा हुआ)
प्याज – एक बड़ा (परतों में कटा हुआ)
तेल – 2 बड़े चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
बेसन – 2 बड़े चम्मच
हल्दी – एक चौथाई चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला – एक छोटा चम्मच
अजवाइन – एक चौथाई चम्मच
नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सबसे पहले पनीर को मैरिनेट करें. इसके लिए बेसन, अदरक लहसुन का पेस्ट और मसाले लेकर दही में डालें.
  • अब इस मिश्रण में पनीर और सब्जियां डालनी हैं. इसके बाद मिश्रण को आधे से एक घंटे के लिए मैरिनेट होने के लिए रखें.
  • इसके बाद सीख लें और बारी-बारी से उसमें शिमला मिर्च, प्याज और पनीर में उसे घुसाएं. सीख को इस्तेमाल करने से पहले 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें जिससे कि वो जलें नहीं.
  • अब तवे पर एक-एक करके पनीर वाली इन सीखों को रखें. इसके बाद हर ओर से पनीर को पका लें. बस तैयार है आपका पनीर टिक्का.
  • स्मोकी फ्लेवर के लिए गैस की आंच पर पनीर टिक्का को हल्का सेंक लें.

नोट करें यह प्रो टिप – अगर आपके पास सीख नहीं है तो आप पनीर टिक्का को सीधा कढ़ाई या तवे में डालकर पका सकते हैं. इस पके हुए पनीर टिक्का को स्नैक्स की तरह खाएं या फिर रुमाली रोटी के साथ इसका आनंद लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ