हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tea Benefits: सुबह की चाय को इन 3 तरीकों से बनाएं हेल्दी, वजन घटाने में भी मिलेगी मदद

Tea Benefits: अगर आप अपनी सुबह कि चाय को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कई अलग-अलग तरीकों से चाय बना सकते हैं। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।

विज्ञापन
Tea Benefits

Tea Benefits: सुबह के समय गर्म-गर्म चाय पीना लगभग सभी को पसंद होता है और चाय पीने के कई सारे फायदे भी होते हैं। ये आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है और सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखती है। वहीं, अगर आप सही तरीके से चाय का सेवन नहीं करते हैं, तो इसमें मौजूद चीनी शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ा सकती है। इसके लिए आप चीनी और दूध वाली चाय की जगह पर हेल्दी और टेस्टी चाय से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपनी चाय को किन-किन तरीकों से हेल्दी बना सकते हैं?

प्लांट बेस्ट दूध का करें इस्तेमाल

अगर आप सुबह की शुरुआत हेल्दी चाय से करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपनी चाय में प्लांट बेस्ट दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बदलाव से न केवल आपकी चाय में फैट की मात्रा कम होगी, बल्कि आपके शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलेंगे, जो आपकी हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। प्लांट बेस्ड दूध में कई पोषक तत्व जैसे कि कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी12 और ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं। ये हड्डियों और दिमाग को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- 50 की उम्र में वजन कम करने के लिए डाइट में लें ये चीज, एक्सरसाइज पर भी दें ध्यान

विज्ञापन

ग्रीन टी या हर्बल टी

शरीर में फैट को कम करने के लिए अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी या हर्बल टी से कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं, जिससे आपका शरीर लंबे समय तक हेल्दी बना रहता है। ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है, हार्ट हेल्दी रहता है और स्किन ग्लोइंग बनी रहती है।

चीनी का सेवन कम करें

चाय को हेल्दी बनाने के लिए आप अपनी चाय में चीनी का इस्तेमाल कम मात्रा में करें। आप चाहें तो आप अपनी सुबह की चाय में गुड़ या शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और आप डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से बचे रह सकते हैं। साथ ही इससे आपका वजन आसानी से कम हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- डोपामाइन क्या है और क्यों लगती है इसकी लत? डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola