How to Make Palak Idli: इडली साउथ इंडिया की एक काफी लोकप्रिय डिश है। इसको लोग हेल्दी नाश्ते या स्नैक के तौर पर खाना पसंद करते हैं। साउथ इंडियन डिश की खास बात ये है कि इसको पचाना और बनाना बहुत आसान होता है। ये एक बहुत ही हल्की डिश होती है।
वैसे तो आमतौर पर घरों में प्लेन इडली बनाकर खूब खाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने पालक इडली का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पालक इडली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पालक एक बहुत ही पौष्टिक हरी सब्जी है जोकि हाई फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होती है।
इसलिए अगर आप एक हेल्थ कॉन्शियस हैं तो ये डिश आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। इसको बनाना भी काफी आसान होता है, तो चलिए जानते हैं पालक इडली (How to Make Palak Idli) बनाने की रेसिपी-
पालक इडली बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1 कप सूजी (रवा)
- 2 कप पालक कटी
- 1/3 कप गाजर कद्दूकस
- 1 कप दही
- 1 टी स्पून राई
- 1 टेबलस्पून उड़द दाल
- 1 टेबलस्पून चना दाल
- 1 टेबलस्पून काजू
- 1 टी स्पून अदरक कटा
- 2 हरी मिर्च
- 1 टी स्पून जीरा
- 1/4 टी स्पून खाने वाला सोडा
- 1 टेबलस्पून देसी घी
- स्वादानुसार नमक
पालक इडली कैसे बनाएं? (How to Make Palak Idli)
- पालक इडली बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक को धोकर साफ कर लें।
- फिर आप पालक के डंठल तोड़कर बारीक काट लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में आधा टेबलस्पून घी डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप इसमें राई दाना डालकर चटकाएं।
- इसके बाद आप इसमें उड़द की दाल, चना दाल और काजू डालें।
- फिर आप इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से भून लें।
- इसके बाद आप इसमें कद्दूकस गाजर डालकर मिलाएं।
- फिर आप इसको करीब 2 मिनट तक अच्छे से भून लें।
- इसके बाद आप इसमें 1 कप रवा डालकर करीब 2-3 मिनट तक भून लें।
- फिर आप इस मिक्चर को एक बड़े बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद आप इसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- फिर आप इसको करीब 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई फिर से आधा टेबलस्पून घी डालें।
- फिर आप इसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर करीब 30 सेकंड तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें पालक डालकर अच्छी तरह से भूनकर गैस बंद कर दें।
- फिर जब ये मिक्चर मिश्रण ठंडा हो जाए तो आप इसको मिक्सर जार में डालें।
- इसके बाद आप इसमें एक तिहाई कप पानी डालकर बारीक पीस लें।
- फिर आप इस स्मूद पेस्ट को सूजी के मिक्चर में डालकर मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें खाने वाला सोडा और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
- फिर आप इडली पॉट को घी से अच्छी तरह से चिकना कर लें।
- इसके बाद आप इसमें इडली का मिश्रण डालें और ढक्कन लगा दें।
- फिर आप इसको करीब 15 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं।
- अब आपकी पौष्टिकता से भरपूर पालक इडली बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें।
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
3 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
7 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
9 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines