Fruit Ice Cream Recipe In Hindi: गर्मियों के मौसम में कुछ न कुछ ठंडा-ठंडा खाने या पीने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में लोग खूद को तुरंत तरोताजा महसूस कराने के लिए कोई ड्रिंक या आइसक्रीम का सेवन करना पसंद करते हैं। खासकर बच्चे तो आइसक्रीम खाने के दीवाने रहते हैं। वैसे तो आपको बाजार में कई फ्लेवर्ड आइसक्रीम आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन ये कई केमिकल और प्रजर्वेटिव्स की मदद से तैयार की जाती हैं। इसका ज्यादा सेवन करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए फ्रूट आइसक्रीम बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये कई तरह के फलों की मदद से बनी होती है इसलिए ये टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है। इसको खाकर आप तुरंत रिफ्रेशिंग और एनर्जेटिक फील करते हैं, तो चलिए जानते हैं फ्रूट आइसक्रीम बनाने की रेसिपी-
फ्रूट आइसक्रीम बनाने की सामग्री-
- 1 लीटर दूध
- ढाई कप चीनी (स्वादानुसार)
- डेढ़ कप मिल्क पाउडर
- 1/4 कप फ्रूट क्रश
- 1/2 कप ड्राई फ्रूट्स
- 2 टी स्पून टूटी-फ्रूटी
- 1 कप मिक्स फ्रूट्स
अभी पढ़ें – वेट लॉस के लिए कीटो डाइट फॉलो कर रहे हैं? तो ट्राई करें पौष्टिक कीटो लेमन चिकन, जानें रेसिपी
फ्रूट आइसक्रीम बनाने की रेसिपी-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालें और धीमी आंच पर गर्म करें।
- फिर आप इसमें मिल्क पाउडर और स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से घुलने दें।
- इसके बाद आप दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक करीब 30-35 मिनट तक पकाएं।
- फिर आप गैस को बंद करके गाढ़े दूध को एक बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद आप इसको आइसक्रीम मोल्ड में डालें और 5-6 घंटे तक जमने को रख दें।
- फिर आप इस जमी आइसक्रीम को एक सर्विग गिलास या बाउल में डालें।
- इसके बाद आप इसके ऊपर से बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, टूटी फ्रूटी और वेफर डालें।
- अब आपकी स्वाद से भरपूर फ्रूट आइसक्रीम बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको मिक्स फ्रूट्स (अंगूर, आम, केला, अनार स्ट्रॉबेरी आदि) से गार्निश करके चिल्ड सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
21 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
22 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines