International Women’s Day And Tarla Dalal: क्या आपने भारत की पहली महिला शेफ तरला दलाल के बारे में सुना है? पाक कला में अपना लोहा मनवाने वाली शेफ तरला दलाल को भला कौन नहीं जानता। एक सक्सेस बिजनेस चलाने की बात हो और किसी की जबान पर तरला दलाल (Tarla Dalal) का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। भारत की सबसे मशहूर सेलिब्रिटी शेफ और कुकबुक लेखकों में शामिल हैं।
जब भी किसी शेफ की बात होती है, तो बिना नाम लिए ही तरला दलाल का चेहरा आंखों के सामने आने लगता है। न्यूजपेपर से लेकर मैगजीन के कॉलम में उनकी बनाई हुई रेसिपी छपी रहती थी। अपने खाना बनाने के शौक और हुनर के चलते तरला दलाल ने अपना नाम बनाया। तरला दलाल ने शाकाहारी व्यंजनों के जरिए हर हाउसवाइफ को अच्छा खाना बनाने का हुनर सिखाया। उन्होंने भारतीय खाने से एक सफल बिजनेस किया। इसके अलावा कई सारी किताबें भी लिखीं। खाना पकाने की शौकीन तरला ने वेजिटेरियन रेसिपी को टेस्टी तरीके से पकाने की एक नई शुरुआत की और कई लोगों को खाना बनाने के लिए इनकरेज भी किया।
Tarla Dalal Chef
जन्म कब हुआ ?
महाराष्ट्र के पुणे में पैदा हुईं तरला दलाल शादी के बाद अपने पति के साथ मुंबई आ गईं। अपने इस शौक को वो अपनी पड़ोसी महिलाओं को कुकिंग की क्लास देती थीं। उन्होंने थाई, मैक्सिकन, इटैलियन जैसी डिश को बनाना सिखाती थीं। अपने शानदार खाना बनाने के अंदाज के चलते तरला दलाल को लोगों ने काफी पसंद किया। तरला दलाल की कुकिंग का तरीका और रेसिपी काफी पसंद आती थी।
पद्मश्री से हुई सम्मानित
उनकी लोकप्रियता की वजह से इंस्पायर होकर मशहूर पब्लिशर वकील एंड संस ने उनकी कुक बुक प्रकाशित की। जिसका नाम था ‘द प्लेजर ऑफ वेजीटेरियन कुकिंग’। इस बुक का कई भाषाओं में ट्रांसलेशन किया गया, जिसमें हिंदी, गुजराती, मराठी, बंगाली के साथ ही डच और रूसी जैसी विदेशी भाषा भी शामिल थीं। वहीं, 2023 में उनपर ‘Tarla’ फिल्म भी बनी है, जिसमें हुमा कुरैशी ने उनका किरदार निभाया था।
अपनी कुकिंग में बेहतरीन वर्क होने के कारण उन्हें साल 2007 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था और इसे पाने वाली एकमात्र भारतीय हैं। तरला दलाल ने अपने 17 हजार रेसिपी की एक वेबसाइट भी लांच की थी, जिसमें देसी से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की शाकाहारी रेसिपी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस? बड़ी दिलचस्प है कहानी
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
12 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
20 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines