Tandoori Dhokla Recipe: कुछ हेल्दी खाना है तो आप गुजराती फूड डिश को ट्राई कर सकते हैं। ज्यादातर गुजराती फूड टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होते हैं। इन्हें आप ब्रेकफास्ट या शाम को टी टाइम के दौरान खा सकते हैं। इनमें से एक ढोकला है जो स्वादिष्ट और हेल्दी भी है।
अगर आपको भी ढोकला पसंद है तो आप इसकी तंदूरी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको तंदूरी ढोकला की आसान रेसिपी बताते हैं।
और पढ़िए – Dahi Sandwich Recipe: सिर्फ 10 मिनट में ऐसे बनाएं दही सैंडविच रेसिपी, जानिए
Tandoori Dhokla Recipe Ingredients in Hindi
- 2 कप बेसन
- 2 कप दही
- 2 टी स्पून नींबू रस
- 1 टी स्पून चीनी
- 1 टी स्पून चाट मसाला
- 1/4 टी स्पून बेकिंग सोडा
- 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च
- नमक (स्वादानुसार)
- तेल (जरुरतानुसार)
और पढ़िए – Makhana Chaat: करना है लाइट ब्रेकफास्ट? तो ट्राई करें मखाना चाट रेसिपी
Tandoori Dhokla Recipe in Hindi
- सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और उसमें दही और बेसन डाल दें।
- इसके बाद नींबू का रस, चीनी और नमक स्वादानुसार डाल दें।
- इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स करते हुए फेंटें।
- अच्छी तरह फेंटने के बाद इसमें बेकिंग सोडा भी मिला दें।
- अब एक बर्तन में मिश्रण को डालकर धीमी आंच पर पका लें।
- आप चाहें तो ढोकला मेकर में भी इसे पका सकते हैं।
- करीब 30 मिनट में ढोकला बनाकर तैयार हो जाएगा।
- धीमी आंच में पकाने के बाद गैस को बंद कर दें और एक बर्तन में इसे निकाल लें।
- अब चाकूं की मदद से इसके बड़े-बड़े टुकड़े कर लें।
अब तंदरी ढोकला बनाने के लिए मैरिनेट को तैयार कर लें। इसके लिए एक बाउल में 1 कप योगर्ट डालें और उसमें चाट मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च और नमक स्वादानुसार डालकर मिक्स करें। इसके बाद कटे हुए टोकला इसमें डिप करें। 5 मिनट बाद गैस पर एक नॉनस्टिक पैन रखें उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें. अब हल्का तेल डालें और मैरिनेट किए ढोकला को फ्राई कर लें। गोल्डन कलर में फ्राई करने के बाद तंदूरी ढोकला बनकर तैयार हो जाएगा आप सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
29 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines