Tandoori Coffee Recipe: चाय लवर्स की तरह कॉफी लवर्स की भी लाइन लगी हुई है। दिन हो या रात इनके लिए कॉफी का सेवन करना एक बूस्टर की तरह है। हर दिन की शुरुआत कॉफी (Coffee Recipe) के बिना करना मुश्किल ही नहीं नामुमकीन है। अगर आप भी कुछ इस तरह के कॉफी लवर हैं और अलग-अलग तरह की रेसिपी (Hot Drink Recipes) चखना पसंद करते हैं तो आपके लिए ये स्पेशल कॉफी रेसिपी काम की हो सकती है।
तंदूरी चाय (Tandoori Chai) की तरह स्मॉक्ड कॉफी (Smoked Coffee Recipe) यानी तंदूरी कॉफी भी इन दिनों लोगों के बीच चर्चित है। इसे बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास तंदूर हो, आप चाहें तो कुछ रेसिपी और टिप्स को फॉलो कर घर पर ही तंदूरी कॉफी तैयार कर सकते हैं। आइए आपको कुछ मिनटों में तैयार हो जाने वाली तंदूरी कॉफी की रेसिपी के बारे में बताते हैं।
Tandoori Coffee Ingredients in Hindi
- दूध
- कॉफी पाउडर
- हेज़लनट पाउडर
- चॉकलेट पाउडर
- चॉकलेट चिप्स
- कुल्हड़
- चीनी
Tandoori Coffee Recipe in Hindi
- सबसे पहले एक छोटा ग्राइंडर लें।
- इसमें कॉफी, चीनी और थोड़ा गर्म पानी डालें।
- एक मलाईदार झाग बनने तक इसे एक साथ ब्लेंड करें।
- एक बार हो जाने पर इसमें चॉकलेट या हेज़लनट पाउडर भी डाल दें।
- इसे एक फिर ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद पैन में दूध उबाल लें।
- इसमें ब्लेंडेड की गई कॉफी को डालकर उबाल लें।
- अब एक कुल्हड़ लेकर उसे गैस पर रखें और भून लें।
- इसके बाद उबली हुई कॉफी को इसमें डाल दें।
- इस तरह से तंदूरी कॉफी बिना तूंदर के घर में ही बन जाएगी।
इस तंदूरी कॉफी में आप हेज़लनट पाउडर या कॉफी पाउडर या फिर अपनी पसंदीदा कोई भी टॉपिंग डाल सकते हैं। अगर आप कॉफी को अधिक स्वादिष्ट और चॉकलेटी बनाना चाहते हैं तो इसमें चॉकलेट या चॉको चिप्स भी डाल सकते हैं।
और पढ़िए –Recipe से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
12 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
19 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines