Taapsee Pannu Hair Tips: तापसी पन्नू को आज के समय में कौन नहीं जानता है। वह बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से पॉपुलर हैं। तापसी पन्नू के कर्ली हेयर उनकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। वह अपने बालों का खास ख्याल रखती हैं।
तापसी पन्नू अपने बालों की देखभाल के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करने में विश्वास रखती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के साथ अपने हेयर सीक्रेट शेयर करती रहती हैं। आइए जानते हैं कि तापसी पन्नू अपने घुंघराले बालों की देखभाल कैसे करती हैं।
तापसी पन्नू अपने बालों का ऐसे रखती हैं ख्याल
ऑयलिंग- अपने घुंघराले बालों को मुलायम बनाने के लिए तापसी हफ्ते में दो बार तेल लगाती हैं और रात भर के लिए छोड़ देती हैं फिर अगले दिन अच्छे से शैंपू करती हैं।
कंघी नहीं करना चाहिए- तापसी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि घुंघराले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से बाल फ्रिजी हो जाते हैं और उलझते भी हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि घुंघराले बालों के लिए शैम्पू का चुनाव भी सावधानी से करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Nita Ambani Saree Look: हर अवसर के लिए परफेक्ट है नीता अंबानी का यह लुक, आप भी कर सकती हैं ट्राई
सीरम और हेयर जेल- अपने कर्ल्स को खूबसूरत बनाए रखने के लिए एक्ट्रेस सीरम और हेयर जेल का इस्तेमाल करती हैं।
तापसी अपने कर्ली बालों में कंघी नहीं करतीं लेकिन उनका अच्छे से ख्याल रखती हैं। ये बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आपके बाल ज्यादा उलझते हैं तो ऑयलिंग करने के बाद अगली सुबह बाल धोने से पहले उनमें कंघी कर सकती हैं। तापसी अपने बालों को केमिकल वाली चीजों से दूर रखती हैं।
अगर आपके बाल घुंघराले हैं और आप फ्रिजी बालों से परेशान हैं तो आप तापसी पन्नू की बताई गई बातों को अपना सकती हैं और अपने बालों में बेहतरीन हेयर सीरम लगा सकती हैं।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
4 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
7 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
9 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
13 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines