Taapsee Pannu Hair Tips: तापसी पन्नू की तरह Curly Hairs की ऐसे कीजिए देखभाल
Edited By Mahak Singh

taapsee pannu curly hair routine
Edited By Mahak Singh

taapsee pannu curly hair routine
Taapsee Pannu Hair Tips: तापसी पन्नू को आज के समय में कौन नहीं जानता है। वह बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से पॉपुलर हैं। तापसी पन्नू के कर्ली हेयर उनकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। वह अपने बालों का खास ख्याल रखती हैं।
तापसी पन्नू अपने बालों की देखभाल के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करने में विश्वास रखती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के साथ अपने हेयर सीक्रेट शेयर करती रहती हैं। आइए जानते हैं कि तापसी पन्नू अपने घुंघराले बालों की देखभाल कैसे करती हैं।
ऑयलिंग- अपने घुंघराले बालों को मुलायम बनाने के लिए तापसी हफ्ते में दो बार तेल लगाती हैं और रात भर के लिए छोड़ देती हैं फिर अगले दिन अच्छे से शैंपू करती हैं।
कंघी नहीं करना चाहिए- तापसी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि घुंघराले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से बाल फ्रिजी हो जाते हैं और उलझते भी हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि घुंघराले बालों के लिए शैम्पू का चुनाव भी सावधानी से करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Nita Ambani Saree Look: हर अवसर के लिए परफेक्ट है नीता अंबानी का यह लुक, आप भी कर सकती हैं ट्राई
सीरम और हेयर जेल- अपने कर्ल्स को खूबसूरत बनाए रखने के लिए एक्ट्रेस सीरम और हेयर जेल का इस्तेमाल करती हैं।
तापसी अपने कर्ली बालों में कंघी नहीं करतीं लेकिन उनका अच्छे से ख्याल रखती हैं। ये बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आपके बाल ज्यादा उलझते हैं तो ऑयलिंग करने के बाद अगली सुबह बाल धोने से पहले उनमें कंघी कर सकती हैं। तापसी अपने बालों को केमिकल वाली चीजों से दूर रखती हैं।
अगर आपके बाल घुंघराले हैं और आप फ्रिजी बालों से परेशान हैं तो आप तापसी पन्नू की बताई गई बातों को अपना सकती हैं और अपने बालों में बेहतरीन हेयर सीरम लगा सकती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: