---विज्ञापन---

पैरों में सूजन से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत

Swelling In Legs Home Remedies: कई ऐसी वजह होती हैं जिनके कारण पैरों में भयंकर सूजन आ सकती है। अगर आप इस सूजन के चलते चलने में दिक्कत महसूस करते हैं, तो ये कुछ कारगर नुस्खे हैं, जो आपकी सूजन कम करने में हेल्प कर सकते हैं।   

---खबर नीचे जारी है---

Swelling In Legs Home Remedies: कई बार शरीर में कई पोषण की कमी के चलते पैरों में दिक्कत आती है। इसके अलावा लंबे समय अगर आप एक ही जगह खड़े हैं या आपको मोच आ गई, ज्यादा वजन उठाना, पैर लटका कर रखना बैठना आदि कारणों के चलते पैरों में सूजन की समस्या आती है।

इसके अलावा पैरों में सूजन कई बीमारियां किडनी, दिल और लिवर से जुड़ी  गंभीर समस्याओं का संकेत भी देती हैं। ऐसे में ये हैं कुछ घरेलू नुस्खे, जो पैरों की सूजन को कम करते हैं..

---खबर नीचे जारी है---

पैरों में सूजन क्यों आती है?

ज्यादातर लोगों के हाथों और पैरों के साथ-साथ शरीर के कई अंगों में सूजन आ सकती है, जो आपके लिए परेशानियां बढ़ सकती है। ये एक नॉर्मल प्रॉब्लम है, जो किसी को भी  हो सकती है और इसके कई कारण ये भी हो सकते हैं, जैसे चोट, संक्रमण या गठिया आदि।

ये हैं कुछ घरेलू नुस्खे 

नमक का पानी

---खबर नीचे जारी है---

एक टब में गुनगुने पानी में नमक मिलाकर रात को सोने से पहले पैरों को इसमें डालें। इससे सूजन में राहत मिल सकती है।

हल्दी और दूध

---खबर नीचे जारी है---

गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पिएं। हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

अलसी का पानी

---खबर नीचे जारी है---

अलसी के बीजों को पानी में भिगोकर रखें और रात भर के लिए छोड़ दें। इस पानी को सुबह छानकर पिएं। यह सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

लहसुन

---खबर नीचे जारी है---

लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। लहसुन को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे सूजन वाले पैरों पर लगाएं।

मेथी के बीज

---खबर नीचे जारी है---

मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर रखें और उन्हें सुबह खाली पेट खाएं। इससे भी सूजन कम हो सकती है, लेकिन अगर सूजन गंभीर है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें-  इन 5 तरीकों से पा सकते हैं एड़ियों के दर्द में आराम  

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 05, 2024 02:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola