नई दिल्ली: अनानास एक बहुत ही रसीला फल है जोकि फायबर, पोटेशियम, फ़ॉस्फोरस, कैल्शियम, विटामिन A और विटामिन C की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है। अनानास को लोग आमतौर पर सलाद, शेक या जूस के तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने पाइनएप्पल बर्फी बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पाइनएप्पल बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत लाजबाव होती है। इसको आप 15 अगस्त के सेलिब्रेशन के दौरान बनाकर आजादी का जश्न बना सकते हैं। इससे हर किसी के मुंह में मिठास घुल जाती है, तो चलिए जानते हैं पाइनएप्पल बर्फी बनाने की रेसिपी-
पाइनएप्पल बर्फी बनाने की सामग्री-
-पाइनएप्पल 1 कप टुकड़ो में कटा हुआ
-नारियल 1/2 कप कटा हुआ
-घी 2 बड़े चम्मच
-चीनी 1 कप
-कस्टर्ड पाउडर 1/2 कप
पाइनएप्पल बर्फी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 कप चीनी और डेढ़ कप पानी डाल दें।
फिर आप चीनी के पूरी तरह से पिघलने और मिक्चर के थोड़ा गर्म होने के बाद गैस बंद कर दें।
ध्यान रहे आपको चाशनी नहीं बनानी है सिर्फ चीनी को पानी में अच्छी तरह से घोल लें।
इसके बाद आप एक मिक्सर जार में कटे हुए नारियल और अनानास के टुकड़े डाल दें।
फिर आप इन दोनों को अच्छी तरह से पीसकर एक स्मूद मिक्चर बना लें।
इसके बाद आप इस मिक्चर को एक छाननी के मदद से अच्छी तरह से छानकर रस निकाल लें।
फिर आप इस रस में कस्टर्ड पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें गर्म चीनी के मिक्चर डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
फिर आप इस मिक्चर को एक कढ़ाई में डालें और मीडियम आंच पर गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं।
इसके बाद आप इसमें 2 टेबल स्पून घी डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
फिर जब ये मिक्चर पककर गाढ़ा होने लगे तो आप गैस बंद कर दें।
इसके बाद आप एक थाली या प्लेट को लेकर घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
फिर आप इसमें तुरंत तैयार मिक्चर को डालें और बराबर मोटाई में फैला दें।
इसके बाद आप इसको कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दें।
अब आपकी टेस्टी पाइनएप्पल बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको मन पसंद आकार में काटकर मेहमानों को सर्व करें।
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
2 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
5 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
6 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
7 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
9 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
11 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
12 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines