Sweet Recipe : अगर आप भी कुकिंग के शौकीन हैं और अलग-अलग चीजों को घर में बनाना पसंद करते हैं। खासतौर पर मिठाइयों को लेकिन समय की कमी के कारण नहीं बना पाते, तो आज हम आपको एक ऐसी मिठाई की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप बहुत ही कम समय में बना लेंगे। इस मिठाई को आप घर पर मौजूद सामान से आसानी से बना पाएंगे, जिसमें न तो ज्यादा पैसे लगेंगे और ना ही मेहनत। इसके अलावा ये मिठाई सेहत के लिए भी हेल्दी है।
दरअसल इस मिठाई में हम चने का इस्तेमाल करेंगे। चने में कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर आदि पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो सभी शरीर के लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद होते हैं। चने के अलावा इसमें पोहे का भी इस्तेमाल किया जाएगा। पोहा भी शरीर के लिए अच्छा होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और फैट की उच्च मात्रा होती है। साथ ही इसे फैट और विटामिन का खजाना भी माना जाता है। आइए अब जानते हैं उबले चने की इस मिठाई की रेसिपी के बारे में।
ये भी पढ़ें- स्किन को चांद जैसे चमकाने के लिए बनाएं ये घरेलू फेस पैक, मिनटों में होगा तैयार
उबले चने की मिठाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- डेढ़ कप उबला चना
- 20 से 25 काजू
- 15 से 20 बादाम
- 50 ग्राम पोहा
- 150 ग्राम गुड़
- 2 इलायची
- 2 से 3 कप दूध
उबले चने की मिठाई बनाने की विधि
इस मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले डेढ़ कप उबला चना लें। इसके बाद 20 से 25 काजू, 15 से 20 बादाम, 50 ग्राम पोहा, 150 ग्राम गुड़ और 2 इलायची लें। फिर इन सब चीजों को एक साथ एक बाउल में डाल लें और सबको मिक्सर ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें। ग्राइंड करने के बाद इस पेस्ट में 2 से 3 कप दूध डालें और फिर उसको आटे की तरह गूंथ लें। अब तैयार हो गया है आपकी मिठाई का पेस्ट। इसके बाद एक बर्तन लें और उस पर उस पेस्ट को अच्छे से रख दें। फिर उसके ऊपर आप काजू, बादाम और इलायची की गार्निशिंग कर दें और फिर उस बर्तन को फ्रिज में रख दें। फ्रिज में 3 से 4 घंटे तक उस मिठाई को रखने के बाद उसे निकाल लें और उसे छोटे-छोटे पीस में काट दें।
ये भी पढ़ें- इस सोमवार भोलेनाथ को लगाएं नारियल की खीर का भोग, जानें विधि
संबंधित खबरें
नशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 hr agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
2 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
5 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
5 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
6 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
6 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
8 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
22 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
1 day agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines