Sweet Potato Benefits: सर्दियों में शकरकंद खाने से एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं। शकरकंद न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होती है, बल्कि कई बीमारियों से भी राहत दिलाने में भी मदद करता है। शकरकंद में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।इसमें विटामिन-ए, सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये आपको इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि शकरकंद खाने को लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहती है हेल्थ एक्सपर्ट
ग्लोबल रेनबो हॉस्पिटल आगरा की हेल्थ एक्सपर्ट रेणुका डंग बताती हैं कि शकरकंद में जरूरी विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम सही रहता है, कब्ज की शिकायत कम होती है। बता दें कि सर्दियों में कब्ज होना आम बात है, लेकिन जब हम शकरकंद खाते हैं तो ये आपके मल को पतला करता है और इससे आपका पेट साफ रहता है। साथ ही इसके पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इसके खाने से पेट देर तक भरा रहता है और आप ओवर इटिंग के बचे रहते हैं। इसलिए ये वजन कम करने में मदद करता है।
इसके अलावा बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन-ए में बदल जाता है और ये हमारी आंखों को हेल्दी रखता है। बीटा-कैरोटीन से इम्युनिटी भी मजबूत होती है। शकरकंद किडनी के लिए भी फायदेमंद होता है और साथ ही किडनी स्टोन के खतरे को भी कम करता है।
ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
शुगर लेवल रहता है कंट्रोल
शकरकंद अपने कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और हाई फाइबर के कारण ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इसका नेचुरल शुगर आपके शरीर को हेल्दी रखता है और डायबिटीज के खतरे को कम करता है। शकरकंद के सेवन से शरीर में शुगर लेवल को आसानी कम किया जा सकता है।
स्किन को रखता है हेल्दी
शकरकंद बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सर्दियों में शकरकंद खाने से मुलायम, साफ और कोमल त्वचा को बढ़ावा मिलता है। उनके पोषक तत्व स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं। जिससे आपकी स्किन हेल्दी और चमकदार बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
18 mins agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 hr agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
2 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
2 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
17 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
23 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines