गर्मियों में पसीना आना एक आम समस्या है, लेकिन इसके कारण शरीर से बदबू आने लगता है और कपड़ो पर धब्बे बनने लगते हैं। पसीने के निशान ज्यादातर अंडरआर्म दिखाई देते हैं, जो कई बार आपके लिए शर्मनाक हो सकता है। इसके अलावा ये आपके स्टाइल को भी खराब कर देता है। बढ़ते तापमान और नमी के साथ, यहां तक कि पतले कपड़े भी पसीने के धब्बों का शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए आप कुछ आसान से तरीकों को अपना सकते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉ. नवीन अग्रवाल बताते हैं कि पसीना स्वाभाविक रूप से आपके शरीर को ठंडा करता है जब जरूरत होती है, जैसे कि जब आप एक्सरसाइज करते हैं या धूप में समय बिताते हैं, ताकि आप ज्यादा गर्म न हों। जब पसीना आपकी त्वचा तक पहुंचता है, तो ये भाप बन जाता है यानी कि तरल से गैस में बदल जाता है और यह प्रक्रिया आपकी त्वचा और उसके नीचे के भाग को ठंडा करती है।
ये भी पढ़ें- ये 3 लोग भूलकर भी न खाएं गर्मियों में तरबूज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डॉक्टर बताते हैं हमारा शरीर मशीन की तरह है। जब हम मेहनत वाला कोई काम करते हैं तो हमारा शरीर वैसे ही गर्म होता है, जैसे देर तक चलने पर कोई मशीन गर्म होती है। अब कार के इंजन को ठंडा करने के लिए कूलैंट होता है तो लैपटॉप और कंप्यूटर में हीट सक्शन, एग्जॉस्ट या कूलिंग फैन लगे होते हैं। इसी तरह से हमारे शरीर को सेफ लिमिट तक ठंडा रखने के लिए हमारे शरीर में मौजूद स्वेट ग्लैंड पसीना पैदा करते हैं।
हाइड्रेटेड रहें
गर्मियों में हाइड्रेशन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। हाइड्रेटेड रहने पर लोगों को ज्यादा पसीना नहीं आता। पानी पीने के अलावा, आप तरबूज़, खीरा या स्ट्रॉबेरी जैसे हाइड्रेटिंग और ठंडक देने वाले फलों का सेवन कर सकते हैं।
अपने अंडरआर्म्स को ट्रिम करें
बाल नमी को रोक सकते हैं और जब कपड़े के साथ मिल जाते हैं, तो वे पसीने के काले धब्बे पैदा करते हैं। इसलिए, अंडरआर्म्स के बालों को ट्रिम या शेव करके रखने से पसीने के निशानों को काफी हद तक रोकने में मदद मिलती है।
मसालेदार भोजन से बचें
भले ही आपको मसालेदार खाना पसंद हो, लेकिन गर्मी के मौसम में इनसे बचना ज़रूरी है। मसालेदार खाना पसीना लाने वाले फूड माना जाते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि मसालेदार खाना खाते ही आपको पसीना आने लगता है। ये शरीर से गर्मी को कम करने में मदद करता है।
नहाने के बाद देखभाल
नहाने के बाद आपको पसीना आ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शरीर उस समय ठंडा हो रहा है। कपड़े पहनने की जल्दी करने के बजाय, कुछ मिनट सूखने और सांस लेने के लिए समय दें उनके बाद ही कपड़े पहने।
आरामदायक कपड़े
हालांकि फिगर-हगिंग आउटफिट पहनना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन वे त्वचा को सांस लेने के लिए ज़्यादा जगह नहीं देते हैं। इसके आरामदायक और हवादार कपड़े चुनें जो ढीले-ढाले हों। कॉटन और लिनेन जैसे कपड़े सबसे अच्छे हैं, क्योंकि वे पसीने को तेजी से सोखने में मदद करते हैं।
ज्यादा पसीना आने के कारण
तनाव या चिंता- मानसिक दबाव या तनाव के कारण भी पसीना ज्यादा आ सकता है। यह एक नेचुरल प्रतिक्रिया होती है, जिसे फाइट या फ्लाइट प्रतिक्रिया कहा जाता है।
हार्मोनल बदलाव- महिलाओं में गर्भावस्था, पीरियड्स या मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं, जिससे ज्यादा पसीना आ सकता है। पुरुषों में भी टेस्टोस्टेरोन के लेवल में बदलाव से पसीना बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य समस्याएं- कुछ स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे थायराइड की समस्या, डायबिटीज, या कोई इंफेक्शन भी ज्यादा पसीना आने का कारण हो सकते हैं।
हाइपरहाइड्रोसिस- ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में अनावश्यक रूप से ज्यादा पसीना आता है, खासकर हथेलियों, पैरों या चेहरे पर।
ये भी पढ़ें- ये 3 लोग भूलकर भी न खाएं गर्मियों में तरबूज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
1 hr agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
16 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
17 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
20 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines