Surya Grahan 2024: आंखों से लेकर स्किन के लिए हानिकारक है सूर्य ग्रहण! जानें बचाव के उपाय

Surya Grehan 2024: सूर्य ग्रहण के दौरान धरती पर हानिकारक किरणें पड़ती हैं। इन किरणों से हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जानिए इस समय हमें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

solar eclipse

Surya Grehan 2024: भारत में सूर्य ग्रहण को लेकर विभिन्न मान्यताएं हैं। कहते हैं कि सूर्य ग्रहण के समय कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। ग्रहण के समय भगवान की पूजा करने से मना किया जाता है। इस साल का आखिरी ग्रहण 2 अक्टूबर को लग रहा है। ग्रहण के समय बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि इस समय ग्रहण की किरणें आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण से बचने के लिए कुछ सेफ्टी टिप्स।

विज्ञापन

इन तरीकों से सूर्य ग्रहण में रखें खुद को सुरक्षित

1. आंखों पर प्रभाव

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण की किरणों से हमारी आंखों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहण काल में कभी भी सूरज की तरफ सीधा नहीं देखना चाहिए। इससे आंखों के रेटीना डैमेज हो सकते हैं। इससे कुछ लोगों को अपनी आंखों की रोशनी भी जिंदगीभर के लिए खो सकती है। इसलिए सनग्लासेस जरूर पहनें।

2. स्ट्रेस और टेंशन

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण के समय स्ट्रेस और तनाव भी बढ़ने लगता है। कुछ लोगों पर इसकी किरणों का बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होता है और स्ट्रेस बढ़ता है। इससे बचने के लिए ज्यादा सूरज की रोशनी में न निकलें।

विज्ञापन

3. स्लिप पैटर्न

भले ही ग्रहण कुछ समय के लिए लगा हो, मगर सूर्य ग्रहण की किरणों से कुछ लोगों की नींद भी प्रभावित हो सकती है। खासकर उन लोगों की जिन्हें पहले से ही नींद को लेकर कुछ समस्या है या फिर उन इलाकों के लोगों के साथ जहां सूर्य ग्रहण ज्यादा प्रभावी है। ग्रहण के समय सोने से बचें ताकि स्लीपिंग साइकिल सही रहे।

विज्ञापन

4. गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण के समय प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। हालांकि, इसको लेकर पहले से भी कई मिथक भारत में मौजूद हैं लेकिन साइंस में अबतक इस बात का लेकर कोई सबूत नहीं मिला है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी जाती है ताकि ग्रहण की किरणें उनकी सेहत पर कोई असर न डाल सकें।

5. स्किन

विज्ञापन

सोलर एक्लिप्स से आपकी त्वचा भी प्रभावित होती है। ग्रहण के समय पड़ने वाली अल्ट्रावॉयलेट रेज से आपकी स्किन पर लाल चकते हो सकते हैं। सूरज की हानिकारक किरणों से सनबर्न की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना चाहिए और ढके हुए कपड़े पहनना सही रहेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ