Manchurian Pakoda Recipe In Hindi: मंचूरियन एक बहुत ही फेमस चाइनीज फूड है। इसको लोग नूडल्स के साथ खूब स्वाद लेकर खाते हैं। इसलिए आपको मंचूरियन की कई वैराइटीज आसानी से देखने को मिल जाती हैं जैसे-लौकी मंचूरियन, वेज मंचूरियन या आलू मंचूरियान आदि। लेकिन क्या कभी आपने मंचूरियन के पकोड़े बनाकर खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मंचूरियन पकोड़ा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसको कई तरह के मसालों और सब्जियां डालकर बनाया जाता है। इसलिए ये स्वाद में बहुत स्पाइसी और क्रिस्पी लगते हैं। इसको आप किटी पार्टी और गेम नाइट जैसे स्पेशल ऑकेजन पर बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मंचूरियन पकोड़ा (Manchurian Pakoda Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – फैमिली डिनर में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन फ्राइड राइस, नोट करें इजी रेसिपी
मंचूरियन पकोड़ा बनाने की सामग्री-
- 1 कप पत्तागोभी कटा
- 1/2 कप गाजर कद्दूकस
- 1/4 कप हरी प्याज
- 1/4 कप शिमला मिर्च
- 1/2 कप प्याज स्लाइस
- 1 टी स्पून हरी मिर्च कटी
- 1 टी स्पून लहसुन पेस्ट
- 1/2 कप मैदा
- 4 टी स्पून कॉर्न फ्लोर
- 3 टी स्पून चावल का आटा
- 1 टी स्पून सोया सॉस
- 1/4 कप चुकंदर
- 1 टी स्पून चिली सॉस
- 1 टी स्पून टमाटर केचप
- 1 टी स्पून विनेगर
- 1 चुटकी बेकिंग सोडा
- तलने के लिए तेल
- स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – लंच का स्वाद बढ़ा देगा स्पाइसी ऑनियन लच्छा पराठा, ये रही रेसिपी
मंचूरियन पकोड़ा बनाने की रेसिपी- (Manchurian Pakoda Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पत्तागोभी, प्याज शिमला मिर्च और चुकंदर को बारीक काट लें।
- इसके साथ ही आप गाजर और हरी प्याज को भी बारीक काटें या कद्दूकस कर लें।
- फिर आप एक मिक्सिंग बाउल में सारी कटी सब्जियां डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें मैदा, चावल का आटा और कॉर्न फ्लोर डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को सब्जियों के साथ अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इस मिश्रण में सोया सॉस, टमाटर सॉस, चिली सॉस और लहसुन का पेस्ट डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इस तैयार मिक्चर की मदद से छोटी-छोटी बॉल्स बनाते जाएं।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
- फिर आप गर्म तेल में मंचूरियन पकोड़ा डालकर मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- अब आपके क्रिस्पी मंचूरियन पकोड़ा बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको टमाटर केचप या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
7 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
15 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
15 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
17 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
17 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
18 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
19 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines